पाक पर बरसे राजनाथ,पाक में बोखलाहट

Date:

 

पाक पर बरसे राजनाथ ,कहा अगर नहीं रोका आतंकवाद तो इसके टुकड़े होने से कोई न रोक पायेगा

 

सूरत : सूरत (गुजरात) में आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला और कहा कि पाकिस्तान ने अगर आतंकवाद का साथ देना नहीं छोड़ा तो उसके टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता।सिंह ने कहा कि पाकिस्तान , कश्मीर के सम्बन्ध में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द करने के भारत के फैसले को पचा नहीं पा रहा। वह इस मुद्दे को लेकर संयुक्त राष्ट्र तक गया और उसे गुमराह करने की कोशिश की लेकिन मुंह कि खानी पड़ी ।

दूसरी ओर पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति का इशारा करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि आज़ादी के बाद भारत के अल्पसंख्यकों की आबादी बढ़ी लेकिन पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार हनन के मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि भारत के अल्पसंख्यक सुरक्षित थे, सुरक्षित हैं और सुरक्षित ही रहेंगे। सिंह ने कहा कि भारत लोगों को धर्म या जाति के आधार पर नहीं बांटता है।

पाकिस्तान द्वारा कश्मीर के मुद्दे को बार-बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाए जाने पर सिंह ने कहा कि आप जानते हैं ,अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान के कथन पर यकीन करने में संकोच करता है । इसके बाद सिंह ने पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा कि उसे देश में आतंकवाद को रोकना होगा नहीं तो कोई भी उसके टुकड़े होने से नहीं रोक सकता।

https://timesofpedia.com/जम्मू-कश्मीर: 370 और 35A हटाने के बाद क्या होगा ?

आपको याद है पकिस्तान कश्मीरियों के अधिकारों के हनन के सम्बन्ध में दुनिया की कई संस्थाओं का हवाला देते हुए भारत के रुख की निंदा करता रहा है और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर कश्मीरियों का हिमायती बनता रहा है ।जबकि कश्मीर से 370 हटाए जाने और वहां लगातार कर्फ्यू लगाए रखने के विरोध में आलमी बरादरी भी विरोध प्रदर्शन करती रही है और भारत के रुख की निंदा हुई है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बाज़ी हारने वाले को बाज़ीगर नहीं कहते

17 अप्रैल को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी, अपने 11...

नफरत की राजनीति का नया हथियार : पालतू सूअर

राम पुनियानी दिल्ली के त्रिनगर के निवासी कुछ हिन्दू परिवारों...

“हार्मनी डायलॉग सेशन – I” का भव्य आयोजन समारोह

इंटर फेथ हार्मनी फाउंडेशन ने नई दिल्ली में सफलतापूर्वक...

स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खुल गया, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए अच्छी ख़बर  

Ali Aadil Khan Edited स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खुल गया, लेबनान...