पाकिस्तानी बच्ची का भारत में होगा इलाज , मेडिकल वीज़ा मंज़ूर

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पांच वर्षीय एक पाकिस्तानी बच्ची के भारत में इलाज के लिए इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को तत्काल मेडिकल वीजा जारी करने का आदेश दिया है. बच्ची के अभिभावकों ने सुषमा से मदद मांगी थी.याद रहे बच्ची आंख के कैंसर से पीड़ित है .

सुषमा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ पीड़िता अनामता फारुख (5) के भारत में इलाज के लिए चिकित्सा वीजा का आवेदन आया था. मैंने पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग से बच्ची के भारत में तत्काल इलाज के लिए उसे मेडिकल वीजा जारी करने को कहा है.’’ उन्होंने कहा कि एक अन्य पाकिस्तानी बच्चे को भी भारत में बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए वीजा दिया जा रहा है.सुषमा ने बच्चे के पिता शहरयार से कहा, हम उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.’’

विदेश मंत्री ने बताया कि दो पाकिस्तानी व्यक्तियों को लीवर ट्रांसप्लांट के लिए मेडिकल वीजा दिया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘हमने आपके पिता सैयद बसीर इमाम जैदी के इलाज के लिए मेडिकल वीजा मंजूर कर दिया है. हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.’’ जैदी के बेटे सैयद अदनान ने उनके पिता का वीजा आवेदन मंजूर करने की अपील की थी.उसके बाद उन्होंने मंत्री का शुक्रिया अदा किया .

एक अन्य ट्विटर उपयोगकर्ता को जवाब में उन्होंने लिखा, ‘‘मैंने आपके पिता के भारत में लीवर ट्रांसप्लांट के लिए पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग से वीजा जारी करने को कहा है.’’ जम्मू-कश्मीर में सीमा-पार आतंकवाद सहित भारत-पाकिस्तान के बीच कई मुद्दों को लेकर लगातार तनावपूर्ण संबंध होने के बावजूद पाकिस्तानी नागरिकों को मेडिकल वीजा जारी करने में सुषमा स्वाराज का रवैया हमेशा सहानुभूति भरा रहा है.
उनके इस क़दम की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना भी की जाती रही है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.