हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद

काठमांडू, 28 सितंबर । नेपाल के हुम्ला जिले के उत्तरी नाम्खा गांवपालिका क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के साथ भारी हिमपात हुआ है। हिमपात के कारण नाम्खा गांव स्थित न्यालु झील और नारा झील मार्ग बंद हो गया है।

स्थानीय जनप्रतिनिधि पल्जोर तामाङ के अनुसार नाम्खा के लिमी क्षेत्र के तिल, जाँङ और हल्जी गांवों में आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बार करीब 3 फीट तक बर्फ जम गई है, जो सामान्य सर्दियों के दौरान होने वाली बर्फबारी से भी अधिक है। गांव के खेतों में लगी सब्जियों और अन्य फसलों को भी बर्फ ने पूरी तरह ढक दिया है।

भारी हिमपात के कारण जंगल में मौजूद याक को भी गांव तक लाना संभव नहीं हो पा रहा है। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए स्थानीय लोग सामुदायिक भवन में सुरक्षित रह रहे हैं। न्यालु लेक मार्ग बंद होने से लिमी-लाप्चा क्षेत्र से मानसरोवर और कैलाश पर्वत के दर्शन के लिए आने-जाने वाले घरेलू और विदेशी पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.