गाजियाबाद में चलती कार में लगी आग

गाजियाबाद, 17 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के दिल्ली मेरठ हाईवे पर थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में एक चलती हुई कार में बीती रात को आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं है।

मुख्य दमकल अधिकारी सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि फायर स्टेशन को शुक्रवार की रात को सूचना मिली कि मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर एक एक्सयूवी 300 कार में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कार पुरी तरह से जल गई है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। कार चालक आग लगते ही कर से उतर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.