भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

क्रिकेटर मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की, 23 साल के करियर को कहा बाय बाय

महिला टीम इंडिया की दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज ने 23 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है. इस सफर के दौरान मिताली ने अपने अपने करियर में सबकुछ हासिल किया. मगर अपने करियर में वह एक सपना पूरा नहीं कर सकी. मिताली ने अपने करियर के दौरान 6 बार आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया. मगर वाज एक बार भी ट्रॉफी को नहीं चूम सकी. इस तरह मिताली ने अब अधूरे सपने के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया है.

उन्होंने एक बयान जारी कर फैंस को अपने इस फैसले की जानकारी दी. मिताली ने लिखा, “इतने सालों से आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद. मैं अपनी दूसरी पारी के लिए आपके आशीर्वाद और सपोर्ट चाहूंगी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.