लाउडस्पीकर विवाद को लेकर भड़के संजय राउत, बोले-राज ठाकरे महाराष्ट्र के ओवैसी

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर चल रही राजनीति अब अपने चरम पर आ पहुंची है. शिवसेना सांसद संजय राउत ने लाउडस्पीर-अजान विवाद पर टिप्पणी करते हुए राज ठाकरे को महाराष्ट्र का ओवैसी बताया है.

संजय राउत ने लाउडस्पीकर विवाद पर बात करते हुए पहले बीजेपी पर हमला बोला फिर एमएनएस चीफ राज ठाकरे पर वार करते हुए कहा कि, बीजेपी के लिए राज ठाकरे महाराष्ट्र के ओवैसी हैं.संजय राउत ने आगे कहा कि, जो काम उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने किया वहीं काम बीजेपी महाराष्ट्र में राज ठाकरे के जरिए करवाना चाहती है. संजय राउत के इस बयान के बाद सामना कार्यालय के बाहर पोस्टर लगा दिखा. इस पोस्टर में लिखा है, ‘आपने किसको ओवैसी बताया? संजय राउत आप अपना लाउडस्पीकर बंद करें.’ वहीं, जानकारी के मुताबिक, ये पोस्टर एमएनएस ने लगाया है या किसी और ने इसकी पुष्टी नहीं हो सकी है.महाराष्ट्र में मस्जिदों में लाउडस्पीर पर राज ठाकरे की टिप्पणी के बाद अब वहां पर मामला गर्माता जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.