
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में पूर्व सांसद थुपस्तन छेवांग और थिकसे रिनपोचे, पूर्व मंत्री चेरिंग दोरजी लकरूम और केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख के अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी और युवा कार्य तथा खेल मंत्री किरेन रिजिजू भी उपस्थित थे।