बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलेगा: रविशंकर प्रसाद

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलेगा। पटना में आज पत्रकारों से बातचीत में श्री प्रसाद ने कहा कि पार्टी को पूरा विश्‍वास है कि बिहार के लोग विधानसभा चुनावों में एनडीए को एक बार फिर से आशिर्वाद देंगे। उन्‍होंने कहा कि लोगों ने भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के एनडीए सरकार के विकास कार्यों को देखा है। राज्‍य की जनता ने यह भी देखा है कि कैसे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का बिहार के प्रति आगाध प्रेम जिस तरह जमीनी स्‍तर पर मूर्तरूप हुआ है।

श्री रविशंकर ने कहा कि तथाकथित महागठबंधन में अंदरूनी कलह जारी है और लोग उनकी गतिविधियों को बारीकी से देख रहे हैं। श्री प्रसाद ने आरोप लगाया कि आरजेडी के पास राज्‍य के विकास के लिए कोई एजेंडा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.