जुमे की नमाज को लेकर प्रदेश भर में अलर्ट, कई शहरों में डीएम-एसपी ने फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च.

जुमे की नमाज को लेकर प्रदेश भर में अलर्ट है, बीते दिनों जिन जगहों पर हिंसा और उत्पात हुआ उन इलाकों में पुलिस सतर्क है। पुलिस के आला अधिकारी खुद इलाके में जाकर हालात का जायजा ले रहे हैं। मथुरा, देवबंद, अलीगढ़ और दिल्ली से सटे नोएडा में भी पुलिस ने इलाकों में फ्लैग मार्च किया है। इस बीच प्रशासन ने बीते दिनों हुई हिंसा के सिलसिले में धर-पकड़ का अभियान भी सख्त किया हुआ है। बागपत में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। बृहस्पतिवार को एएसपी, सीओ और कोतवाली प्रभारी ने नगर में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला। उन्होंने समाज के लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा करने की अपील की।

बृहस्पतिवार को एएसपी मनीष कुमार मिश्रा व सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च निकाला। अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के लोगों से बातचीत की और शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सभी मस्जिदों के बाहर व आसपास पुलिस बल तैनात रहेगा और अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.