नामांकन में बचा सिर्फ एक दिन, प्रत्याशियों की घोषणा नहीं

जोधपुर, 29 अगस्त । जोधपुर में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। तीस अगस्त को रविवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण अब नाम निर्देशन पत्र सिर्फ सोमवार को लिए जाएंगे। अब नांमाकन दाखिल करने में सिर्फ एक दिन बचा है। लेकिन कांग्रेस-भाजपा ने अभी तक अपने वार्ड प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। शनिवार को भाजपा से दावेदारी कर रहीं जमना देवी ने वार्ड नंबर 78 और वार्ड संख्या 43 से नगेंद्र सिंह शेखावत में नामांकन दाखिल किया। हालांकि भाजपा ने अभी टिकट आवंटित नहीं किया है। वहीं वार्ड 46 से सोनिया बेनीवाल ने भी नामांकन दाखिल किया। इधर शहर के वार्ड नंबर 31 में बाहरी (पैराशूट) कैंडिडेट को टिकट देने की आशंका के चलते क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस कार्यालय में नारेबाजी की। इसके बाद पदाधिकारियों को शिकायत पत्र भी सौंपा। लोगों का कहना था कि वार्ड में 45 प्रतिशत आबादी माइनॉरिटी है। इसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

इससे पहले गुरुवार को पहले दिन सिर्फ एक नामांकन फॉर्म जमा हुआ था। जो कांग्रेस नेता ने वार्ड 77 से दाखिल किया था। शुक्रवार को रक्षाबंधन की छुट्टी रही। इधर, कांग्रेस कार्यालय में सुबह से ही संभावित उम्मीदवारों और समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। दावा किया जा रहा है कि आज कांग्रेस पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इधर जोधपुर के वार्ड 31 से बाहरी को टिकट मिलने की आशंका के चलते क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। क्षेत्रवासियों ने पैराशूट कैंडिडेट को टिकट नहीं देने की मांग रखी। लोगों का कहना था कि हम लोग हमेशा कांग्रेस के साथ खड़े रहते हैं। हमारी सुनवाई नहीं हो रही है।

भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी 31 अगस्त तक सुबह साढ़े 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित एआरओ के समक्ष उपस्थित होकर अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 में सदस्य पदों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के दौरान रविवार को सार्वजनिक (पब्लिक हॉलिडे) अवकाश होने के कारण नाम निर्देशन पत्र नहीं लिए जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 31 अगस्त दोपहर 3 बजे बाद नामांकन भरने का दौर थम जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 1 सितंबर को होगी। तीन सितंबर को नाम वापसी के बाद 4 सितंबर को चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.