…….इतनी गायों की एकसाथ मृत्यु नहीं होती

गायों के सम्बन्ध में सिर्फ़ गाल चलाये जा रहे हैं

जो इंसानों की सुरक्षा के सम्बन्ध में संवेदनशील न हों वो जानवरों के बारे में क्या होंगे …

प्रेस विज्ञप्ति
भोपाल अक्टूबर 2022। राष्ट्रीय सेक्युलर मंच के संयोजक एल. एस. हरदेनिया ने आज यहां जारी एक वक्तव्य में कहा है कि उदयपुरा थाना क्षेत्र के बम्होरी-मुआरी से प्राप्त एक समाचार के अनुसार बुधवार देर रात लगभग 2.30 से 3.00 बजे के बीच एक अज्ञात ट्रक ने फिर गायों को रौंद दिया जिनमें से 9  गायों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10  घायल हो गए।

 

Letter To CM Madhya Pradesh From LS Hardenia
मैंने इस संबंध मेें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को दिनांक 22 सिंतबंर 2022 को पत्र लिखकर इस तरह की घटना की आशंका की चेतावनी दी थी। मैंने पत्र में लिखा था कि कैसे गायों के झुंड हाईवे पर बैठे रहते हैं।और इनकी सुरक्षा का सरकार को प्रबंध करना चाहिए | मैं इस पत्र की प्रति भी इस विज्ञप्ति के साथ प्रेषित कर रहा हूं।
यदि इस पत्र में जताई गई आशंका के संबंध में त्वरित कार्यवाही की गई होती तो इतनी गायों की एकसाथ मृत्यु नहीं होती।  
 
– एल. एस. हरदेनिया
मो. 9425301582

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.