इतिहास के पन्नों में 19 अगस्त : भारत में जारी हुआ था पहला एक रुपये का सिक्का

देश-दुनिया के इतिहास में 19 अगस्त की तारीख खास महत्व रखती है। भारत के आर्थिक और औपनिवेशिक इतिहास में भी यह दिन एक अहम पड़ाव माना जाता है। 19 अगस्त 1757 को ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में अपना पहला एक रुपये का सिक्का जारी किया था।

ईस्ट इंडिया कंपनी की शुरुआत एक व्यापारिक संस्था के रूप में हुई थी। कंपनी भारत और एशिया के अन्य हिस्सों में रेशम, कपास, नील, चाय और नमक जैसे सामानों का व्यापार करती थी। 1640 तक कंपनी भारत में 23 फैक्ट्रियां स्थापित कर चुकी थी, लेकिन उस समय तक उसका प्रशासन और शासन में कोई बड़ी भूमिका नहीं थी।

1757 का प्लासी का युद्ध कंपनी के लिए निर्णायक मोड़ साबित हुआ। बंगाल में जीत के बाद कंपनी का राजनीतिक प्रभाव तेजी से बढ़ने लगा। बंगाल के नवाब के साथ हुई संधि के बाद कंपनी को सिक्के जारी करने का अधिकार मिला। इसके लिए कोलकाता में एक टकसाल स्थापित की गई।

इसी टकसाल से 19 अगस्त 1757 को पहला एक रुपये का सिक्का जारी किया गया। यह घटना भारत की मुद्रा व्यवस्था के इतिहास में महत्वपूर्ण थी, लेकिन इसके पीछे औपनिवेशिक विस्तार की कहानी भी जुड़ी थी।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1600 – अहमद नगर पर अकबर का आधिपत्य।

1666 – शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।

1757- ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पहला एक रुपये का सिक्का ढाला गया।

1796 – स्पेन और फ्रांस ने ब्रिटेन गठबंधन के खिलाफ हस्ताक्षर किये।

1919 – अफग़ानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1944- भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया।

1949 – भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी।

1960 – स्पूतनिक 5 अंतरिक्ष यान से दो कुत्ते और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए।

1964 – संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।

1966 – तुर्की में भूकंप से तकरीबन 2400 लोग मरे।

1973 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

1977 – सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।

1978 – ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत।

1998 – सूडान एवं अफगानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया।

1999 – भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।

2000 – हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त।

2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया।

2004 – वान डेन हुगेनबैंड ओलम्पिक सबसे तेज तैराक बने।

2004 – दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल ने अपने शेयर बाजार में उतारे।

2005 – श्रीलंका सरकार व लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।

2006 – इजराइल ने फिलिस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया।

2007 – अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।

2008 – पाइमान की सहायक कार्यकारी निदेशक मोसारत कदीय व एसोमैच के अध्यक्ष साजन जिंदल ने भारत-पाक व्यापार संबंधी रिपोर्ट जारी की।

2009 – नौसेना के कमांडर दिलीप डोंडी स्वेदेश निर्मित नैसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा के अभियान पर रवाना हुए।

2009 – ईराक के बगदाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 101 लोगों की मौत और 565 घायल।

जन्म

1887 – एस. सत्यमूर्ति – भारत के क्रांतिकारी नेता थे।

1891 – हरिशंकर शर्मा – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।

1907 – हज़ारी प्रसाद द्विवेदी, निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक, चिन्तक तथा शोधकर्ता

1908 – अब्दुल राशिद खान- पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक।

1911 – आरसी प्रसाद सिंह – भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार।

1918 – शंकरदयाल शर्मा – भारत के नवें राष्ट्रपति।

1928 – शिवप्रसाद सिंह – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।

1941 – जसवंत सिंह रावत – भारतीय थल सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे।

1950 – सुधा मूर्ति – इन्फोसिस फाउंडेशन के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।

1967 – सत्या नडेला – विश्व की सबसे बड़ी सॉफ़्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ़्ट के सीईओ हैं।

1982 – अरुंधति काटजू – भारतीय अधिवक्ता (वकील) हैं।

1985 – विजय कुमार – भारतीय निशानेबाज।

1989 – रोहित खंडेलवाल – अभिनेता।

निधन

1909- बदरुद्दीन तैयब जी- प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता

1927 – स्वामी सारदानन्द – रामकृष्ण परमहंस के शिष्यों में से एक थे।

1987 – लक्ष्मी नारायण मिश्र – हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार थे, जिनका हिन्दी के एकांकीकारों में विशेष स्थान है।

1987 – सचिन नाग – प्रसिद्ध भारतीय तैराक थे।

1993 – उत्पल दत्त – हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता।

2013 – रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर – शीर्षस्थ भाषा विज्ञानी, व्याकरण के विद्वान, अनुवादक और हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।

2019 – खय्याम – भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार थे।

2019 – जगन्नाथ मिश्रा – भारतीय राजनेता और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

महत्वपूर्ण अवसर

– विश्व फोटोग्राफी दिवस।

– विश्व मानवीय दिवस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.