IND vs SA T20 चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में

IND vs SA T20: कौन जीतेगा दूसरा T20? मैच से पहले जानें आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी

IND vs SA T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी गुरुवार, 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच आज 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. शाम साढ़े छब बजे इस मैच का टॉस होगा, वहीं शाम सात बजे से मैच की शुरुआत होगी. टीम इंडिया ने कटक में खेले गए पहले टी20 में 101 रनों से जीत दर्ज की थी. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका जहां पिछली हार का बदला लेना चाहेगी, वहीं भारतीय टीम की नजरें जीत को CONTINUE बनाए रखने पर रहेंगी.

अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं

भारत और दक्षिण अफ्रीका के टी20 मैचों में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 19 मैचों में जीत मिली है, वहीं 12 बार दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है. साथ ही  एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका था. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 7 टी20 मैचों में छह बार भारत ने जीत दर्ज की है.

भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 की मैच प्रिडिक्शन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टी20 मैच के लिए हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर बता रहा है कि इस मैच में भी टीम इंडिया की जीत की संभावना ज्यादा है. हालांकि, इस बार दक्षिण अफ्रीकी टीम कड़ी टक्कर दे सकती है. मुकाबला 60-40 का है. दक्षिण अफ्रीकी टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी हैं, लेकिन भारतीय स्पिनर्स को खेलना किसी के लिए भी आसान नहीं होने वाला. ऐसे में यह मुकाबला भी टीम इंडिया जीत सकती है.

दोनों टीमों की हालिया फॉर्म कैसी है?

भारतीय टीम खासतौर पर टी20 फॉर्मेट में शानदार फॉर्म में चल रही है. भारतीय टीम 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद 33 टी20 मैच खेली है, जिनमें उसे सिर्फ चार मैचों में हार मिली है. वहीं साल 2025 में भारतीय टीम 18 टी20 मैच खेली है, जिनमें उसे केवल 2 हार मिली हैं. जाहिर तौर पर टीम इंडिया फिलहाल गजब फॉर्म में है.

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इस साल 15 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उसका जीत-हार का रिकॉर्ड 5-10 का रहा है. अफ्रीकी टीम इस साल 15 मैचों में 10 हार झेल चुकी है और पिछले 6 टी20 मैचों में उसे सिर्फ एक जीत नसीब हुई है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के पिछले दो टी20 मैचों की बात करें तो दोनों मुकाबलों में भारतीय टीम ने 100 रनों से ज्यादा की जीत हासिल की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.