ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई पर दी जानकारी

ईरान के विदेश मंत्री ने नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई के स्वास्थ्य पर दी जानकारी

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा है कि नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई पूरी तरह स्वस्थ हैं और हालात पर उनका पूरा नियंत्रण है।

मीडिया ग्रुप अलअरबी अलजदीद को दिए इंटरव्यू में अराग़ची ने कहा, “मोजतबा ख़ामेनेई पूरी तरह स्वस्थ हैं और मौजूदा परिस्थितियों को संभाल रहे हैं।”

युद्ध को समाप्त करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी ऐसी क्षेत्रीय पहल का स्वागत करेगा, जो न्यायपूर्ण तरीके से संघर्ष को समाप्त करने में मदद करे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अब तक युद्ध खत्म कराने के लिए कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ के बारे में अराग़ची ने कहा कि यह समुद्री मार्ग सभी के लिए खुला है, लेकिन अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए नहीं

गौरतलब है कि 8 मार्च को मोजतबा ख़ामेनेई को सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया था। इसके बाद से वह सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। उनका पहला संदेश 12 मार्च को सरकारी मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया, जिसे एक प्रस्तोता ने पढ़कर सुनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.