शेरवुड इनविटेशनल सॉकर टूर्नामेंट में मेजबान शेरवुड की शानदार जीत

नैनीताल, 07 अगस्त । नैनीताल के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज में आयोजित शेरवुड इनविटेशनल सॉकर टूर्नामेंट को मेजबान शेरवुड कॉलेज ने जीत लिया है। प्रतियोगिता के अपने पहले मुकाबले में शेरवुड कॉलेज ने बिड़ला विद्या मंदिर को 6-0 से पराजित कर प्रभावशाली शुरुआत की। मैच में जियान हजारिका ने हैट्रिक लगाते हुए तीन गोल दागे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

शेरवुड कॉलेज में आयोजित इस प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता में देश के छह प्रमुख विद्यालय भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन लीग कम नॉकआउट प्रारूप में किया जा रहा है। पहले चरण में टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया है, जिसमें शेरवुड कॉलेज नैनीताल, बिरला विद्या मंदिर नैनीताल और पाइनग्रोव स्कूल सोलन एक समूह में शामिल हैं। उद्घाटन मुकाबले में शेरवुड कॉलेज ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और बिड़ला विद्या मंदिर को कोई मौका नहीं दिया। जियान हजारिका ने तीन गोल कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि शेरवुड ने कुल छह गोल दागकर एकतरफा जीत दर्ज की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जियान हजारिका को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.