हिसार बनता जा रहा स्वाइन फ्लू का हॉटस्पॉट, एक और बुजुर्ग महिला संक्रमित

बिठमड़ा निवासी 69 वर्षीय महिला की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि हिसार के विद्युत

नगर निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उनका उपचार

किया जा रहा है। इससे पहले बुधवार को दो साल के बच्चे और हांसी के एक डॉक्टर समेत छह

नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

लक्षणों को सामान्य वायरल समझकर न करें अनदेखी

एच1एन1 इन्फ्लुएंजा वायरस का एक प्रकार है। इसके प्रमुख लक्षणों

में बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और कमजोरी शामिल हैं। संक्रमण गंभीर

होने पर सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने लोगों से अपील की कि बुखार के साथ

लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण होने पर खुद से

दवा न लें। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर समय रहते डॉक्टर से जांच और उपचार की सलाह लेनी

चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.