हम खड़े हैं किसानों के साथ, एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे:राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 3 दिवसीय ट्रैक्टर रैली के आयोजन के पहले दिन बोले इन तीन कृषि कानून को लागू करने की क्या जल्दी थी सरकार को , इस रैली में उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत अन्य नेता मौजूद

नई दिल्ली: हाल ही में सदन से पास कराये गए विवादित कृषि कानून (Farm Laws) को लेकर पंजाब समेत देश कई राज्यों में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए आज पंजाब पहुंच गए है. पंजाब के मोगा जिले में सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे .

राहुल गाँधी के साथ पंजाब के CM अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू मौजूद हैं. राहुल गांधी ने कहा कि इन तीन कृषि कानून को लागू करने की क्या जल्दी थी सरकार को . अगर कानून पास करवाना था तो लोकसभा राज्यसभा में बात करते हैं , सभी पार्टियों के नेताओं से मशवरा करते .

गाँधी ने कहा कि किसानों के हित के लिए कानून बनाए जा रहे हैं तो आपको खुलकर बात करनी चाहिए. किसान खुश है तो देश भर में आंदोलन क्यों कर रहे हैं. 6 साल से नरेंद्र मोदी झूठ बोल रहे हैं. पहले नोटबंदी फिर GST और उसके बाद कोविड आया उद्योगपतियों का कर माफ किया गया, किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया. मज़दूर को सड़कों पर दौड़ाया गया ,हमारे कामगार और ग़रीब की मौतें हुईं .

राहुल ने आरोप लगाया कि ये मोदी सरकार नहीं ये अंबानी और अडाणी की सरकार, अंबानी और अडाणी मोदी जी को चलाते हैं. उन्होंने कहा कि हम किसानों के साथ खड़े हैं और एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे.राहुल गांधी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी जमीन और आपका पैसा हिंदुस्तान के 2-3 सबसे अरबपति चाहते हैं. पुराने जमाने में कठपुतली का खेल होता था. पीछे से कोई उसे चलाता था.

राहुल गांधी ने हाथरस कांड को लेकर कहा,में अभी ” यूपी में था, जहां एक बेटी को मार दिया गया. उसकी हत्या करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिस घर की बेटी मारी गई उस परिवार को घर के अंदर बंद कर दिया गया. डीएम और मुख्यमंत्री ने धमकाया. ये हिंदुस्तान की हालत हो चुकी है. जो अपराध करता है उसके खिलाफ कुछ नहीं होता है.” हिन्दुस्तान को क्या बनाना चहरहि है यह सरकार.अब हम बर्दाश्त नहीं करेंगे .

राहुल गांधी “खेती बचाओ यात्रा” के तहत राज्य में कई जगह किसानों के साथ जनसभा क्र आयोजन का कार्यक्रम है . इस अभियान का उद्देश्य कृषि कानून पर कांग्रेस के रुख को मजबूती से रखना है. विपक्षी दलों के विरोध के बीच पिछले कृषि कानूनों को संसद की मंजूरी मिल गई थी.

तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ट्रैक्टर रैली आयोजित करेंगे. इस रैली में उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे.

कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे और मोगा जिले के बधनी कलां में एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है . उसके बाद बधनी कलां से जट्टपुरा तक “टैक्टर रैली” की अगुवाई करेंगे. राहुल गांधी की यह यात्रा जट्टपुरा, लुधियाना में समाप्त होगी. लुधियाना में वह आज दोपहर 4 बजे जनसभा आयोजित करेंगे. राहुल गांधी की पंजाब यात्रा ऐसे समय हो रही है जब कुछ दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कृषि कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन में बैठ गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.