ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली, 11 सितंबर । ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट का शिकार हो गए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर दबाव बना हुआ है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी किए जाने का संकेत देने के कारण वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान घबराहट का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.60 प्रतिशत टूट कर 52,064.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.58 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,591.70 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं नैस्डेक 171.62 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,081.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 120.62 अंक यानी 0.23 प्रतिशत उछल कर 52,184.72 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.58 प्रतिशत फिसल कर 10,608.92 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.49 प्रतिशत फिसल कर 8,116.76 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 215.30 अंक यानी 0.85 प्रतिशत लुढ़क कर 25,361.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर बिकवाली का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स फिलहाल 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,682.53 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 199 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,261 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 241.47 अंक यानी 0.98 प्रतिशत टूट कर 24,713 अंक के स्तर तक गिर गया है। निक्केई इंडेक्स में आज जबरदस्त कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 1,643.95 अंक यानी 2.52 प्रतिशत लुढ़क कर 63,627 अंक के स्तर पर आ गया है।

कोस्पी इंडेक्स में भी आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 173.93 अंक यानी 2.47 प्रतिशत टूट कर 6,859.99 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी आज 71.67 अंक यानी 1.82 प्रतिशत फिसल कर 3,862.73 अंक के स्तर तक गिर गया है। वहीं ताइवान वेटेड इंडेक्स आज 724.26 अंक यानी 1.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,216.23 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 89.02 अंक यानी 1.35 प्रतिशत लुढ़क कर 6,500.32 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.68 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,604.02 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.