जर्मनी के बोचुम में आग से 3 भारतीयों की मौत, एक गिरफ्तार

बर्लिन, 15 अक्टूबर । जर्मनी के बोचुम शहर में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में मंगलवार तड़के लगी भीषण आग में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। मामले की जांच कर रही पुलिस ने इमारत में रहने वाले 41 वर्षीय एक व्यक्ति को शुरुआती तौर पर गिरफ्तार किया है। अधिकारियों को तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की संभावना नहीं मिली है।

पुलिस ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि मृतकों में 25 और 27 वर्ष की दो महिलाएं तथा 26 वर्षीय एक पुरुष शामिल हैं। तीनों भारतीय नागरिक थे।

ने जर्मन सार्वजनिक प्रसारक एनडीआर के हवाले से बताया कि आग लगने से एक दिन पहले रविवार को भी किसी विवाद के सिलसिले में पुलिस को इसी इमारत में बुलाया गया था। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पुलिस अधिकारी पहले भी इस आवासीय परिसर में हुई विभिन्न घटनाओं के सिलसिले में पहुंच चुके थे।

वहीं अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए व्यापक जांच की गई, जिसमें एक अग्निशमन विशेषज्ञ भी शामिल था। जांच के दौरान तकनीकी खराबी की संभावना को खारिज कर दिया गया। इसके बाद इमारत में रहने वाले 41 वर्षीय व्यक्ति पर संदेह जताया गया।

पुलिस ने संदिग्ध को प्रारंभिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया है। हत्या संबंधी मामलों की जांच करने वाले विशेष पुलिस दल ने उससे पूछताछ भी की है। बोचुम अभियोजन कार्यालय के निर्देश पर मामले की आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उसकी जांच के अनुसार, पहले हुई घटनाओं का मंगलवार को लगी आग से कोई संबंध नहीं पाया गया है।

फिलहाल, तीनों भारतीय नागरिकों की मौत के मामले में जांच जारी है। पुलिस और अभियोजन अधिकारी आग लगने की परिस्थितियों तथा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की कथित भूमिका की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.