प्रेस, रेलवे, बैंक और मजदूर यूनियन द्वारा आयोजित भव्य संगोष्ठी

NFNE के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि मजदूरों की एकजुटता से ही सही मायनों में बदलाव संभव है

23 अगस्त को दिल्ली के टी०एन० वाजपेयी स्मृति सभागार में हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी, जिसका आयोजन जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ दिल्ली (JUD) ने किया था। इस आयोजन में प्रेस, रेलवे, बैंक और मजदूर यूनियन के कई प्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिवक्ता और श्रमिक संगठन शामिल हुए।

यह संगोष्ठी A.I.R.F. और नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (NRMU) के सहयोग से संपन्न हुई, जिसका उद्देश्य था श्रमिकों के हक़ और उनके सामाजिक व आर्थिक अधिकारों की रक्षा करना।

चर्चा का मुख्य विषय था कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को यूनियन से जोड़ने के प्रभावी रास्ते, ताकि वे भी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर सकें। साथ ही, नए वेज बोर्ड की मांग और मीडिया व कर्मचारी यूनियनों के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ।

इस आयोजन की अध्यक्षता AIRF और NRMU के महासचिव तथा NFNE के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा ने की। उन्होंने सभी संगठनों को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया और कहा कि मजदूरों की एकजुटता से ही सही मायनों में बदलाव संभव है।

इस फोटो में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ), टाइम्स एम्प्लाइज यूनियन, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI), जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ दिल्ली (JUD) के पदाधिकारियों के साथ-साथ वरिष्ठ अधिवक्तागण को देखा जा सकता है

संगोष्ठी में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ), टाइम्स एम्प्लाइज यूनियन, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI), जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ दिल्ली (JUD) के साथ-साथ वरिष्ठ अधिवक्तागण भी शामिल हुए।

JUD के अध्यक्ष मारुफ़ रज़ा ने कहा कि प्रेस और मीडिया कर्मी आज भी कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, और उनकी सुरक्षा व सम्मान के लिए यूनियनों का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को भी यूनियन से जोड़ने पर ज़ोर दिया ताकि उनकी आवाज़ भी बुलंद हो सके।

यह संगोष्ठी श्रमिकों और पत्रकारों के संघर्ष को नई दिशा देने वाली है, जो समर्पण और एकजुटता के साथ उनके अधिकारों की रक्षा करेगी।

कार्यक्रम में जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ दिल्ली के नए पदाधिकारी और सदस्यों को शपथ दिलाई गई और उनका सम्मान किया गया। अवसर पर देश की सभी जाने-माने अखबारों, मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

इस अवसर पर प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक और समाज सेवी विक्रम राव जी के योगदान को भी याद किया गया और उनकी कमी को भी महसूस किया गया। संगठन की अगली प्रस्तावित बैठक 13,14, 15 सितंबर को राजस्थान के जोधपुर में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.