Delhi-NCR का मौसम और वैज्ञानिकों की चेतावनी

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, चली धूल भरी आंधी

Delhi-NCR मौसम अचानक बदला। नोएडा में छाए बादल और तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने जारी की थी बारिश की चेतावनी

Inter Governmental Panel की रिपोर्ट के मुताबिक़ साउथ एशिया में Thunder Storms यानी गरज के साथ तूफ़ान की आवृत्ति बढ़ेगी :Dr Hishmi Husain

Delhi-NCR में Saturday दोपहर से आसमान में बादल छाए हैं। शाम को धूलभरी आंधी से गर्मी और तापमान में कमी आगे और मौसम खुशगवार हो गया ।अचानक बढ़ी गर्मी से परेशान शहरवासियों को इस बदलाव से काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने आगामी कुछ घंटों में बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई है।

दिल्ली और National Capital Region (NCR) में शनिवार दोपहर को अचानक से मौसम बदल गया। दोपहर से ही दिल्ली और नोएडा के आसमान में बादल छा गए। शाम होते-होते धूल भरी आंधी चली , हालाँकि दिल्ली में आंधी का असर कम रहा ।

Weather Delhi NCR Forecast and Alert

देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। कई पहाड़ी राज्यों में भी बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी तेज हवाओं और हल्की बारिश की वजह से हीटवेव से काफी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि आज दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

हालांकि इस बात का खतरा जताया जा रहा है की मौसम और वातावरण में तेज़ी से बदलाव मानव जीवन और पर्यावरण के लिए काफी घातक रहेगा . वैज्ञानिकों ने यह भी बताया अगर समय रहते इसके बारे में क़दम नहीं उठाये गए तो यह काफी मुश्किलें खड़ी कर सकता है . जिसका असर सीधे मानव जीवन पर ही पड़ेगा.

Climate Change and thunder Storm के बारे में Environment Scientist Dr Hishmi Husain (डॉ हिश्मी हुसैन) ने बताया कि Inter Governmental Panel की रिपोर्ट के मुताबिक़ साउथ एशिया में Thunder Storms यानी गरज के साथ तूफ़ान की आवृत्ति बढ़ेगी. इनकी वजह से बारिश ज़्यादा होगी और फिर सैलाब ज़्यादा आएंगे जो ज़ाहिर है कि इंसानी जीवन के लिए घातक है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.