दिल्ली में हनुमान जयंती पर हिंसा : शोभा यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच पथराव-आगजनी, कई घायल

Date:

शनिवार को जहांगीरपुरी इलाके में दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी. खबरों के मुताबिक, दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो समुदाय के बीच में हुआ जमकर हंगामा. हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभा यात्रा निकालते वक्त पथराव किया गया. इसमें पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को जहांगीरपुरी से बाबू जगजीवन राम अस्पताल इलाज के लिए कराया गया भर्ती. दिल्ली पुलिस पीआरओ का काम देख रहे डीसीपी अनवेयस राय का कहना है कि जहांगीर पूरी में शोभायात्रा दौरान हंगामा हुआ है.

आगजनी की घटनाओं को देखते हुए दिल्ली फायर सर्विस की भी 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं, हालांकि दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग का कहना है कि घटनाएं काफी छुटपुट थीं, इसलिए वहां पर ऑपरेशन कॉल ऑफ कर दिया गया है और गाड़ियों को वापस बुला लिया गया है. आगजनी में तमाम वाहनों को नुकसान पहुंचा है. धुएं के गुबार के बीच वहां सैकड़ों लोगों का मजमा भी देखा गया.

पुलिसकर्मी सहित कई घायलगृह मंत्रालय ने हालात का जायजा लिया है। साथ ही अफसरों को मौके पर भेजा है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं। सभी जगह फोर्स बढ़ा दी गई है। उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार हालत काबू में करें। साथ ही मैं लोगों से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव पर जहांगीरपुरी में पथराव की घटना हुई। ये सब राजधानी में एक बड़ी साजिश के तहत हो रहा है। इसकी तत्काल जांच कर दोषियों को सख्त से सश्त सजा मिलनी चाहिए। गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना के संबंध में पुलिस कमिश्नर से बात की है। साथ ही रिपोर्ट मांगी है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा, “दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभायात्रा में पथराव की घटना बेहद निंदनीय है. जो भी दोषी हों उन पर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए. सभी लोगों से अपील- एक दूसरे का हाथ पकड़कर शांति बनाए रखें.” वहीं, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने इस घटना को एक साजिश का हिस्सा बताया. उन्होंने कहा, “हनुमान जन्मोत्सव पर आज दिल्ली के जहांगीरपुरी में पथराव की घटना हुई. ये राजधानी दिल्ली में एक बड़ी साज़िश के तहत हो रहा है. इसकी तत्काल जांच कर दोषियों को सख़्त से सख़्त सजा मिले. सबसे अपील है कि शांति एवं सद्भावना बनाए रखें.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...

कॉक्रोच जनता पार्टी को मिला किसान मोर्चे का समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP)...