दिल्ली में तीन दिन पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी लू.

Date:

आज से दो दिन के लिए यलो अलर्टराजधानी में लगातार पारा चढ़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने के साथ लू चलने की संभावना जताई है। पारा बढ़ने के साथ विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बीते 24 घंटे में भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहने के कारण लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा।राजधानी में दिनभर सूरज के तेवर तल्ख रहे। घरों से बाहर निकले लोग झुलसती गर्मी के कारण परेशान दिखे। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने शीतल पेय पदार्थों के साथ पानी का सेवन किया। वहीं, घरों में पंखे की हवा भी गर्मी के सितम के आगे नाकाम साबित हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 42.5 व न्यूनतन तापमान सामान्य से चार अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 32 से 69 फीसदी तक रहा।मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।

आगामी 15 मई के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है व कुछ जगहों पर गंभीर स्तर की लू चलने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे में अधिकतम पारा 44 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, अगले तीन दिनों में अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 मई से पारे में कमी होगी, जिससे राहत मिलने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

तिब्बी कांग्रेस कैराना की ओर से 149वां मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप

मसीह-उल-मुल्क हकीम अजमल खान को अभी तक भारत रत्न...

युवा बेरोजगारों के अपमान के खिलाफ आंदोलन

सीजीआई के कॉकरोच और परजीवी बयान को लेकर युवाओं...

अब सस्ता रूसी तेल बंद, क्या बढ़ेगा जनता का बोझ?

होर्मुज संकट के बीच अमेरिका ने अस्थायी राहत देते...

नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन?

नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, नेशनल...