देश भर में दीनी जलसों का एहतमाम

Date:

ईस्ट ऑफ कैलाश (दिल्ली) स्थित जामा मस्जिद मदरसा तालीममुल कुरान एजुकेशन सोसाइटी में दस्तारबंदी प्रोग्राम बड़े जोश और एहतराम से मनाया गया

धोला कुआँ , Sec 3 आर के पुरम , साउथ मोती बाग़ ,सीलमपुर मिस्बाहुल क़ुरआन में भी जलसों में भरपूर जोश देखा गया . बस्ती के लोगों ने बड़ी तादाद में शिरकत की

ईस्ट ऑफ कैलाश जामा मस्जिद मदरसा तालीममुल कुरान जलसा शब-ए-बारात और दसतारबंदी

देश भर के मदारिस में शब-ए-बारात के मौके पर दस्तार बंदी और तकमील इ दीनियात व् दीगर निसाब की तकमील के लिए तलबा को असनाद और डिग्रीयां तक़सीम की गईं .इसी सिलसिले में दिल्ली में कई जलसों का एहतमाम हुआ .

मिस्बाहुल क़ुरआन सीलमपुर जाफ़राबाद दिल्ली जलसे की झलक

दिल्ली ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित जामा मस्जिद मदरसा तालीममुल कुरान एजुकेशन सोसाइटी की जानिब से जलसा शब-ए-बारात और दसतारबंदी का एक बहुत ही शानदार प्रोग्राम को कमेटी की तरफ से पूरे अदब और एहतेराम से आयोजि (मुनअक़िद ) किया । जिसमे इलाके के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की .

 

 

साउथ मोती बाग़ , मदीना मस्जिद में तक़सीम असनाद प्रोग्राम

इसी तरह , साउथ मोती बाग़ , सीलमपुर जाफ़राबाद दिल्ली और धौला कुआं में वाक़ेय दीनी मदारिस में दस्तार बंदी और तक़सीम असनाद के Programmes मुनअक़िद किये गए . इलाक़े के लोगों ने जलसों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और तलबा को हदाया (इनामात ) भी तक़सीम किये गए . इसी के साथ बच्चों और और उनके वालिदैन में दीनी तालीम के हुसूल के लिए के लिए भी काफी जोश पाया गया .

मदरसा तरसीलुल क़ुरा धौला कुआं दस्तार बंदी प्रोग्राम

 

जलसे में क़ाबिल ए ज़िक्र शख्सीयात दर्ज हैं

दिल्ली सरकार में मौजूदा उर्दू अकादमी के चेयरमैन जनाब हाजी ताज मुहम्मद साहब, अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जनाब ज़ाकिर ख़ान साहब, शास्त्री पार्क के निगम पार्षद जनाब हाजी समीर मंसूरी साहब, मंसूरी फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव जनाब नियाज़ मंसूरी साहब, अबरार कुरैशी साहब, विधायक प्रतिनिधि जनाब वसीम खान ने शिरकत की .

कालकाजी विधानसभा के पूर्व विधायक जनाब अवतार सिंह कालका जी, जमीतुल उलेमा हिंद दिल्ली प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी जनाब मुफ्ती अब्दुल राजिक साहब, तहजीब टीवी के एडीटर जनाब मारूफ रज़ा साहब और मशहूर शायर जनाब शरफ नानपारवी भी शामिल रहे .

साथ ही कालका जी विधानसभा की माइनॉरिटी विंग के अध्यक्ष जनाब राशिद हयात ख़ान, सचिव नफीस मंसूरी, ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जनाब शारीक़ अदीब साहब , पूर्व संगठन मंत्री जनाब मुर्तुजा ख़ान साहब, माइनोरिटी जिला उपाध्यक्ष जनाब अय्याज खान साहब, कारी शाकिर साहब के अलावा बाहर से आये उलेमा किराम और तमाम खास मेहमान की मौजूदगी ने प्रोग्राम में चार चांद लगा दिए .

वही कमेटी की तरफ से सभी 5 बच्चों को सनद ( सर्टिफिकेट ) , के साथ दीगर हदाय भी पेश किये गए और तलबा (Students) की हौसला अफ़ज़ाई की गयी . इस मुबारक मौके पर सभी ने बच्चों असात्ज़ा किराम और मदारिस के ज़िम्मेदारां को दुआओं से नवाज़ा गया।

रिपोर्ट मुहम्मद नफीस मंसूरी (सचिव मस्जिद मदरसा कमेटी) ईस्ट ऑफ़ कैलाश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...