कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के बलिदान को किया नमन, सरदार पटेल को किए श्रद्धासुमन अर्पित

अजमेर, 31 अक्टूबर(हि.सं.)। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा पूर्व गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार प्रातः 11 बजे स्टेशन रोड स्थित इंदिरा गांधी स्मारक पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जहां भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि इंदिरा गांधी केवल एक सशक्त प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रहित के लिए समर्पण की प्रतीक थीं। देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए अनेक कठिन और महत्वपूर्ण निर्णय लिए तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

इसके पश्चात कांग्रेसजनों ने पटेल मैदान स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, फखरे मोईन, गजेंद्र सिंह रलावता, नवीन कच्छावा, शैलेश गुप्ता, चंदन सिंह, किरण गढ़वाल, चंद्रशेखर भालोठिया, सुनील कैन, ईश्वर तेलियानी, प्रमोद शर्मा, मुकेश पंवार, लक्ष्मी धौलखेड़िया, शैलेंद्र अग्रवाल, ईश्वर राजोरिया, कमल बेरवा, सुमित मित्तल, चंद्रेश सुनिया, नितिन जैन, दिलीप गढ़वाल,हेमराज खारोलिया, कशिश बायला, हरपाल छाबड़ा, सुरेंद्र गुर्जर, हरिप्रसाद जाटव, सुरजीत कपूर, विनोद आसनानी, गणेश चौहान, योगेश जाटोलिया, मनीष सैन, दीनदयाल शर्मा, मुकेश सबलानिया, अशोक सुक्रिया, प्रिंस ओबडाया, ऋषभ मेघवंशी, शमशुद्दीन, राजकुमार गर्ग, अशोक दोराया, लक्ष्मण परिहार, मोहसिन खान, इंदिरा सुनिया, डॉ. एम.एल. अग्रवाल, महेंद्र तंवर, धर्मेंद्र नागवाल, सूरज हरियाला एवं के.सी. जोनवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.