कांग्रेस का बड़ा आरोप, कन्हैयालाल का हत्यारा भाजपा का सक्रिय सदस्य.

Date:

कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस के अनुसार कन्हैयालाल के हत्यारे रियाज अटारी के संबंध भाजपा नेताओं से हैं।

भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया के साथ आरोपी रियाज की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसके बाद पवन खेड़ा ने रियाज को भाजपा का सक्रिय सदस्य बताया। खेड़ा ने कहा कि ‘मुंह में राष्ट्रवाद बगल में छुरी’ वाली कहावत इस मामले में चरितार्थ हो रही है।

कल सोशल मीडिया पर कई तथ्य आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी रिसर्च की है। जिनमें नए तथ्य सामने आए हैं कि रियाज अटारी राजस्थान में भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के अनेक कार्यक्रमों में शामिल होता था।

उन्होंने कहा कि भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता इरशाद चैनवाला और भाजपा के मोहम्मद ताहिर के पुराने फेसबुक पोस्ट को हमने स्टडी किया।

स्टडी में पाया कि रियाज अत्तारी न केवल प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के साथ कई कार्यक्रमों में दिखाई दे रहा है बल्कि भाजपा के नेता उसे भाजपा कार्यकर्ता भी बता रहे हैं।भाजपा नेता गुलाब चंद्र कटारिया ने कांग्रेस के आरोपों पर सफाई दी है। कटारिया ने कहा कि भाजपा के अल्पसंख्यक विंग के कार्यक्रम में शामिल होना कोई अपराध नहीं है। मेरे नियंत्रण में नहीं है कि इन आयोजनों में कौन मेरे साथ फोटो खिंचवाता है। अगर फिर भी किसी को लग रहा है कि मैंने अपराध किया है तो मेरे खिलाफ केस दर्ज करवा दे। फोटो क्लिक करवाना अपराध है तो मेरे खिलाफ कार्रवाई करवा दे।

वडोदरा के गोत्री स्थित अपने घर में क्षमा ने हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी की थी। इस खास शादी में न तो दूल्हा था और न ही सात फेरे की रस्म पूरी कराने वाला पंडित। शादी में क्षमा के परिजनों के अलावा करीबी दोस्त मौजूद थे। कहा जा रहा है कि देश में इस तरह की पहली शादी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्या ईरान ट्रम्प को क़त्ल करना चाहता है ?

क्या मिडिल ईस्ट फिर बड़े युद्ध की ओर बढ़...

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...