पंजाब के CM भगवंत मान गुरुवार को दूसरी शादी करने जा रहे, CM हाउस में होंगी रस्में.

Date:

पंजाब के CM भगवंत मान गुरुवार को दूसरी शादी करने जा रहे हैं। उनकी होने वाली पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर हैं। शादी की रस्में चंडीगढ़ स्थित CM हाउस में होंगी। 48 साल के भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था। जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई।पहली पत्नी से मान के 2 बच्चे हैं। वे मां के साथ अमेरिका में ही हैं। वे मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।सीएम भगवंत मान की होने वाली पत्नी हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली है। उनके परिवार में 3 बहनें हैं। 2013 में गुरप्रीत कौर ने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। 2017 में उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की। 2019 में उनकी मुलाकात भगवंत मान से हुई।

भगवंत मान तब संगरूर से लोकसभा सांसद थे। इसके बाद वह सीएम मान के विशेष कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं। CM पद के शपथग्रहण समारोह में भी गुरप्रीत कौर मौजूद थीं।CM मान के लिए डॉ. गुरप्रीत कौर को परिवार ने चुना है। डॉ. गुरप्रीत कौर की मान की बहन मनप्रीत कौर से पहले से जान-पहचान है। उनका परिवार में पहले से आना-जाना था। मान की बहन मनप्रीत और गुरप्रीत कई बार इकट्‌ठे शॉपिंग भी करते रहे हैं। मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने ही यह रिश्ता तय किया। परिवार के कहने पर सीएम मान ने शादी के लिए सहमति दी।

भगवंत मान की शादी में अरविंद केजरीवाल भी परिवार समेत शामिल होंगे। चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अरेंजमेंट की जिम्मेदारी राघव चड्‌ढा निभा रहे हैं। समारोह में चुनिंदा पारिवारिक लोगों को ही बुलाया गया है। इस समारोह में 20 से 25 लोग ही शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Mamdani’s Rise Signals a Shift in NYC Democratic Politics

New York: The contrast on New York City's primary...

Jamiat treats in Free Medical Camp at Ajmer

Jamiat medical camp at Ajmer Urs treats 1,415 pilgrims...

Indo-Saudi Arab biletral ties and Role of Dr. Suhel

Ambassador Suhel Ajaz Khan Leaves Riyadh, But Questions Remain...

Indo-Greek Defence Partnership

Indo-Greek Defence Partnership, promising move for both nations Indo-Greek Defence...