बोल्ड फोटोशूट को लेकर बुरे फंसे रणवीर सिंह, अभिनेता के खिलाफ हुई शिकायत.

Date:

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने जबसे अपना यह फोटोशूट कराया है, जिस पर लोगों और फिल्मी सितारों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि न्यूड फोटोशूट के लिए अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत की गई है। अभिनेता की न्यूड तस्वीरें सामने आने के बाद से ही उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। इतना ही नहीं उन पर कई तरह के मीम्स भी वायरल होने लगे थे।

अब इस मामले में सोमवार को मुंबई पुलिस के पास एक आवेदन दायर कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।अभिनेता के खिलाफ हुई शिकायत में रणवीर सिंह पर ‘महिलाओं की भावनाओं को आहत करने’ का आरोप लगाया गया है।

एक गैर-सरकारी संगठन के एक पदाधिकारी ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने अभिनेता के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। मामले पुलिस अधिकारी ने कहा कि, “हमें सोमवार को एक एनजीओ से जुड़े एक व्यक्ति का आवेदन मिला। अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। हम पूछताछ कर रहे हैं।

रणवीर की इन न्यूड तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही वह विवादों में बने हुए हैं। इस फोटोशूट के वायरल होने के बाद अब इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। अभिनेता की तस्वीरों पर सवाल उठाते हुए समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र चीफ अबु आजमी ने ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि पब्लिक के सामने न्यूड होना ‘आर्ट’ और ‘आजादी’ है, तो हिजाब पहनना ‘दबाव डालना’ क्यों है?अभिनेता के इस फोटोशूट पर इंडस्ट्री के उनके दोस्त लगातार उनका समर्थन कर रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में रणवीर के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी इस अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “मुझे मेरे पसंदीदा रणवीर सिंह के बारे में कुछ भी नकारात्मक कहना और सुनना पसंद नहीं है। मैं उनसे हमेशा प्यार करती हूं और वह केवल मेरे ही नहीं हर किसी के पसंदीदा कलाकार हैं। रणवीर ने हमें बहुत ही बेहतरीन फिल्में दी हैं, इसलिए हमें उन्हें सिर्फ प्यार देना चाहिए।”

अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा था कि उन्होंने जो भी किया वह उनकी मर्जी है, उनका सोशल मीडिया है। उन्हें जिस चीज में सहजता महसूस होती है वह उसे करते हैं। मुझे लगता है कि हमें उनकी इज्जत करनी चाहिए।’ इसके अलावा खुद रणवीर सिंह ने भी अपने इस फोटोशूट पर प्रतिक्रिया दी थी। एक्टर का कहना था कि वह 1000 लोगों के सामने भी अपने कपड़े उतार सकते हैं और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, सरकार दबाव में?

Edited by mukesh Yadav करीब 10 अरब डॉलर का झटका,...

An Open Letter to Shri Yogi Adityanath Ji

Shri Yogi Adityanath Ji: Reflections on Governance and Social...

राहुल गांधी का अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला अध्यक्षों से सीधा संवाद

राहुल गांधी ने किया कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला...

NEET UG 2026: पुनर्परीक्षा की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री ने की समीक्षा

धर्मेंद्र प्रधान ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु NEET परीक्षा...