राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में बहन प्रियंका शामिल

Date:

इन्फ़ेक्ट कांग्रेस को अब साम्प्रदायिकता और धर्मनिरपेक्ष राजनीती के बीच एक डार्क लकीर खींचनी ही होगी . इस यात्रा के बाद ऐसा दिखने भी लगा है .हालाँकि नफ़रत और धर्म के आधार पर सियासत लगातार जारी है

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपनी मंज़िल की तरफ रवाँ दवां है . यात्रा अपने 78 दिन मुकम्मल करने के बाद 5 राज्यों से गुज़रती हुई मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गयी है . कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 10 दिनों में मध्य प्रदेश के 7 ज़िलों से गुज़रेगी .

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र राज्यों से होते हुए मध्य प्रदेश पहुंची है।

मध्य प्रदेश के बाद आगे भी राहुल और उनकी टीम को कांग्रेस की महा सचिव और बहिन प्रियंका गाँधी का साथ मिलेगा .फ़िलहाल प्रियंका के साथ उनके पति रोबर्ट वाड्रा और बेटा रेहान वाड्रा भी शामिल रहेंगे .

भारत जोड़ो यात्रा से जहाँ एक तरफ़ कांग्रेस और गाँधी परिवार के प्रति जनता में सहानुभूति और जोश पाया जा रहा है .

दूसरी तरफ़ लोगों में ख़ौफ़ और नफ़रत की राजनीती के ख़िलाफ़ विकल्प भी मिलता दिखाई दे रहा है . ये भी सही है अगर लोगों के सामने रौशनी , अमन और उम्मीदों की राजनीती पेश की जाए तो अंधेरों और नफ़रत को जनता नकार देगी .

और इन्फेक्ट कांग्रेस को अब साम्प्रदायिकता और निष्पक्षता की राजनीती के बीच एक डार्क लकीर खींचनी ही होगी . Hard Core और Soft Core हिंदुत्व की राजनीती से दूर रखना होगा खुद को और पार्टी को भी .

भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी के हिस्सा लेने के बाद कांग्रेस ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की, जिसमें राहुल गांधी , प्रियंका के कंधे पर हाथ रखे नज़र आ रहे हैं। इस फोटो के साथ कांग्रेस ने कैप्शन में लिखा, “मजबूत होंगे कदम, जब मिलकर चलेंगे हम .

सात सितंबर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा ने अपना महाराष्ट्र चरण पूरा कर लिया है . कांग्रेस की यह यात्रा अब मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गयी है।

इस दौरान राहुल गांधी खरगोन जाने से पहले स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी आइकन टंटिया भील की जन्मस्थली का दौरा करेंगे।

आपको यह भी बता दें कि 5 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। वहीं इससे पहले यह मध्य प्रदेश की पांच लोकसभा क्षेत्रों से गुज़रेगी ।

इसमें खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और देवास शामिल हैं। गौरतलब है कि इन सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के शहर बुरहानपुर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने देश में फैले डर और नफ़रत के माहौल के खिलाफ इस यात्रा की शुरुआत की है।

उन्होंने इशारों में कहा कि माहौल बहुत ख़राब है वक़्त रहते हमको संभल जाना होगा . उन्होंने कहा कहीं ऐसा न हो कि चुनाव का रास्ता भी बंद हो जाए .

राहुल ने अपने भाषण में यह भी कहा कि देश की सभी सरकारी संस्थाओं के साथ न्यायपालिका को भी कंट्रोल किया जा रहा है. उन्होंने कहा ऐसे में अब एक ही रास्ता बचा है कि सड़कों पर उतरो।
#Priyanka Gandhi, #Rahul Gandhi , #Bharat Jodo Yatra

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...