भाई-भतीजावाद नहीं होने दूंगा :आरिफ़ मुहम्मद खान

जब तक मै हूँ , इजाज़त नहीं दूंगा| गवर्नर आरिफ़ खान की केरल सरकार को दो टूक

राज्य सरकार ने नियमो में संशोधन करके राज्यपाल आरिफ़ मुहम्मद खान को यूनिवर्सिटी के चांसलर पद से हटाया था

केरल की पिनराई विजयन सरकार और राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान के बीच खटपट कम होने का नाम नहीं ले रही है | सप्ताह भर पहले राज्य सरकार ने नियमो में संशोधन करके राज्यपाल आरिफ को यूनिवर्सिटी के चांसलर पद से हटाया था |

लेकिन, का सरकार के प्रति रुख अभी भी वही है | सोमवार के मीडिया से बात चीत में उन्होंने ने कहा कि जब तक मै यहाँ हूँ, मै इसकी इज़ाज़त नहीं दूंगा| केवल वही लोग नियुक्त किये जाएंगे जो योग्य है और यूजीसी की सभी शर्तों को पूरा करते है|

सोमवार को राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान ने ANI से बात की | खान ने कहा मैंने बार बार कहा कहा है कि मैं व्यक्तिगत समर्थन की तालाश में नहीं हूँ| मेरी कसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है | मै ये चाहता हूँ कि देश का कानून बरकार रखा जाए | मेरा काम यह देखना है कि विश्वविद्यालय कार्यकारी हस्तपेक्ष से मुक्त हों |

राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान ने आगे  कहा कि यह देखना मेरा काम है कि पक्षपात और भाई-भतीजावाद के आधार पर नियुक्तियां नहीं होने दी जाएं जब तक मै यहाँ हूँ मै इसकी इज़ाज़त नहीं दूंगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.