बिहार को विशेष राज्ये के दर्जे पर मोदी को घेरा नितीश ने

पटना। नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जे व विशेष पैकेज के मुद्दे पर एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार को सत्ता में आये ढाई साल हो गये हैं। अब तक बिहार को विशेष दर्जा और व विशेष पैकेज के नाम पर कुछ भी नहीं मिला। सोमवार को लोक संवाद कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव करोड़ का विशेष पैकेज और 40 हजार करोड़ पहले ही दे देने की घोषणा की थी यानी कुल 165 हजार करोड़ के पैकेज का आखिर क्या हुआ? इस बात को राज्य सरकार हर फोरम के माध्यम से उठाती रही है।

मुख्यमंत्री ने नोटबंदी व काले धन को लेकर पूछे गये सवाल पर कहा कि हम शुरू से इसके हिमायती रहे हैं. लेकिन नोटबंदी से ही काला धन समाप्त नहीं हो जाता। इससे आगे बढ़ने की जरूरत है। कैश तो सीमित मात्रा में है।
इसके आगे बेनामी संपत्ति, शेयर बाजार में लगाये गये पैसे से लेकर देश-विदेश में रखे गये धन पर भी चोट करने की आवश्यकता है। साथ ही नोटबंदी के बाद देश में असंगठित क्षेत्र में बहुत से लोग रोजगार व नौकरियों से वंचित हो गये हैं। कैसे इन्हें राहत पहुंचायी जाये, इस पर सरकार को काम करना करने की ज़रुरत है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.