बाबा गुरमीत सिंह के साम्राज्य की खूबियां और ऐश ो लक्ज़री के बारे में तो आप पढ़ ही रहे होंगे किन्तु एक बाबा के भक्त और साध्वी की गुमनाम चिट्ठी बाबा के साम्राज्य के क़िले की दीवारों को मिस्मार करदेगी यह शायद बाबा ने कभी न सोचा होगा .15 साल पहले जिस साध्वी के भाई का बाबा ने इसलिए मर्डर करादिया था कि पीड़िता साध्वी के भाई रणजीत सिंह को बाबा के काले करतूतों का पता चल गया था और उसने अपनी बहिन के साथ बाबा का डेरा छोड़ दिया था .लेकिन बाबा को शक था कि एक रोज़ रणजीत उसके काले करतूत को जनता के सामने लाएगा लिहाज़ा उसका मर्डर करादिया गया .

