सपा के कद्दावर नेता आज़म खान की बहु की बिगड़ी हालत, सिदरा अदीब को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

रामपुर: समाजवादी पार्टी के कद्दावर लीडर व शहर विधायक मुहम्मद आज़म खा कि बहू और रामपुर के मशहूर व मारूफ शख्सियत रिज़वान मुहम्मद खा कि बेटी सिदरा अदीब कि अचानक तबीयत खराब हो गयी थी। जिन्हें ईलाज के लिए मुरादाबाद के अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूत्रो से मालूम हुआ है कि आज़म खा कि बहु और अदीब आज़म कि पत्नी सिदरा अदीब पिछले कई दिनो से मैके मे रह रही थी।मंगल के रोज़ सिदरा अदीब कि अचानक तबीयत खराब हो गयी।जहां मैके वाले इलाज के लिए उन्हे अस्पताल ले गए।

रिज़वान मुहम्मद खा ने बताया कि उनकी बेटी कि अचानक तबीयत खराब हो गयी थी।डाक्टरो के मशवरे के बाद उन्हे अपैक्स हास्पिटल मे दाखिल कराया। जहां उनका आज पित्ते मे पथरी का आपरेशन होगा। वहीं अस्पताल मे उनकी देख भाल के लिए शौहर व आज़म खा के बेटे अदीब आज़म भी मौजूद रहे।
मुजाहिद खान हादी रामपुर (उ प)