अयोध्या : प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित यश पाठक का भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत

अयोध्या, 10 अगस्त । प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता (इंडिया ओपन) के लिए चयनित यश पाठक का सोमवार को सहादतगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यश पाठक को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

यश पाठक का चयन 18 सितंबर से 28 सितंबर तक आसनसोल, पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाली प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता (इंडिया ओपन) के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में देशभर से हजारों खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यश पाठक के चयन को अयोध्या के लिए गौरव की उपलब्धि बताते हुए भाजपा नेताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि शूटिंग जैसे खेलों में अयोध्या के युवाओं की बढ़ती भागीदारी उत्साहजनक है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या की धरती पर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यश पाठक का प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन अयोध्या के लिए गौरव का विषय है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यश पाठक का प्री-नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन अयोध्या के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। कहा कि खेल के क्षेत्र में प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक मिश्र, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह, बालकृष्ण वैश्य, शशिप्रताप सिंह, हरिभजन गौड़, अरविन्द सिंह, अमित कुमार मिश्र, ओमिश अग्रहरि, शुभम श्रीवास्तव, आकाश सोमवंशी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.