महिला मोर्चा की कमान संभालने पर अशोका द्विवेदी का स्वागत

अयोध्या, 19 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद अशोका द्विवेदी का सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में साेमवार काे स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का विश्वास जताया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा को सक्रिय बनाने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिला मोर्चा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है। अशोका द्विवेदी के नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देगा और महिलाओं के बीच पार्टी की पहुंच को और मजबूत करेगा।

महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष अशोका द्विवेदी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी। उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाए। स्वागत करने वालों में तिलकराम मौर्या, शैलेंद्र कोरी, शशि प्रताप सिंह, डाॅ अरविंद चौरसिया, रीना द्विवेदी, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, स्वप्निल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी व कायर्कर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.