इमरान खान पर जान लेवा हमला , ज़ख़्मी हालत में अस्पताल में भर्ती

Date:

 

Pakistani Prime Minister Imran Khan. (File Photo: IANS)

अल्लाह ने मुझे नई जिंदगी दी , दोबारा लड़ाई लड़ूंगा , हमले के बाद पूर्व पीएम इमरान खान का आया बयान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाद शरीफ ने इमरान खान पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर 3 नवंबर, 2022 को हमला हुआ है। Geo News की रिपोर्ट के मुताबिक, PTI प्रमुख इमरान खान के पैर में गोली लगी है। उनको ज़ख़्मी हालत में लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इमरान खान पर हमले के बाद पाकिस्तान में स्थिति तनावपूर्ण है। रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान पर हमले का कथित आरोपी एक हमलावर मारा गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक रैली के दौरान उनके काफिले पर गोलीबारी हुई है। फायरिंग के दौरान इमरान खान के पैर में गोली लगी है। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हमले के बाद इमरान खान का बयान भी सामने आया है। इमरान खान ने कहा कि अल्लाह ने मुझे नई जिंदगी दी है। हमले का बदला जरूर लिया जाएगा। मैं दोबारा पाकिस्तान की अवाम के हुक़ूक़ की लड़ाई लड़ूंगा ।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाद शरीफ ने इमरान खान पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने भी सभी घायलों के जल्द सही होने की दुआ की है। उन्होंने कहा कि सियासी मैदान को खूनी मैदान न बनाएं। कोई भी सियासी बयानबाजी न करें।

रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान के कंटेनर पर फायरिंग करने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हमले के बाद इमरान खान को बुलेट प्रूफ कार से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में PTI नेता फैसल जावेद समेत कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

इमरान खान के करीबी माने जाने वाले फवाद चौधरी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम को जान से मारने के इरादे से हमला हुआ। उनके दाएं पैर में गोली लगी है। चौधरी ने बताया कि हमलावर ने एके-47 से गोली चलाई।

 हमले की चौतरफ़ा निंदा

वसीम अकरम, बाबर और शोएब अख्तर ने की हमले की निंदा

क्रिकेट समुदाय से जुड़े लोगों ने इस घटना की निंदा की है | इमरान खान के साथी क्रिकेटर वसीम अकरम, शोएब अख्तर समेत बाबर ने ट्वीट करके कहा, ‘इमरान खान पर इस जघन्य हमले की कड़ी निंदा करते हैं । अल्लाह कप्तान को सुरक्षित रखे और हमारे प्यारे पाकिस्तान की रक्षा करे, आमीन।”

वसीम अकरम ने कहा, ‘वजीराबाद में हुई घटना से बेहद व्यथित हूं। इमरान भाई और वहां मौजूद सभी लोगों के साथ हमारी दुआ है। हमें एक देश के रूप में एक साथ खड़ा होना चाहिए और किसी को भी हमारी राष्ट्रीय एकता को नहीं तोड़ने देना चाहिए। पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी हमले के बाद का वीडियो ट्वीट किया और कहा कि इमरान खान पर हमले के बारे में सुना ।बेहद अफ़सोस हुआ लेकिन अल्हम्दुलिल्लाह वह ठीक हैं।शोएब ने बताया उनकी यह क्लिप हमले के बाद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, सरकार दबाव में?

Edited by mukesh Yadav करीब 10 अरब डॉलर का झटका,...

An Open Letter to Shri Yogi Adityanath Ji

Shri Yogi Adityanath Ji: Reflections on Governance and Social...

राहुल गांधी का अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला अध्यक्षों से सीधा संवाद

राहुल गांधी ने किया कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला...

NEET UG 2026: पुनर्परीक्षा की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री ने की समीक्षा

धर्मेंद्र प्रधान ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु NEET परीक्षा...