न्यूयॉर्क में दो सिख हुए हेट क्राइम का शिकार,10 दिन में सिखों पर दूसरा हमला

न्यूयॉर्क में दो सिख हुए हेट क्राइम का शिकार,10 दिन में सिखों पर दूसरा हमला,
अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल में दो सिखों पर हमला हुआ है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो संदिग्धों ने सिख पुरुषों को डंडे से मारा और उनकी पगड़ी उतार दी।
शिकायत दर्ज करने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने हमले की निंदा करते हुए इसे “निंदनीय” करार दिया और कहा कि वे उस पुलिस के संपर्क में हैं जो इस घटना की जांच कर रही है। दूतावास ने कहा कि अपराध के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित सिख जब सुबह की सैर कर रहे थे उसी समय अचानक हमला किया गया। यह हमला कथित तौर पर उसी स्थान पर हुआ जहां 10 दिन पहले समुदाय के एक सदस्य पर हमला किया गया था।
न्यूयॉर्क स्टेट ऑफिस में इलेक्ट होने वाली पहली पंजाबी-अमेरिकन, NY स्टेट असेंबलीवुमेन जेनिफर राजकुमार ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हाल के वर्षों में सिख समुदाय के खिलाफ हेट क्राइम 200% तक बढ़ गए हैं. जेनिफर ने कहा कि उन्होंने दोनों घटना के बाद न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट से बात की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.