Assam CM Statement: हिमंत बिस्वा सरमा- मुस्लिम पुरुष कर सकते हैं 4 शादी लेकिन लड़िकयां स्कूलों में नहीं पढ़ सकती

Date:

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद भारत में रहने वाले पुरुष को तीन-चार स्त्रियों से विवाह करने का कोई अधिकार नहीं है

Assam CM Controversy Statement: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनका एक ताजा बयान फिर से चर्चा में बना है।

बिस्वा ने कहा है कि वो उस व्यवस्था के खिलाफ है जहां मुस्लिम लड़कियां स्कूल में नहीं पढ़ सकती हैं और मुस्लिम पुरुष 2-3 महिलाओं से शादी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था को बदलना होगा। सरमा ने कहा कि हम ‘सबका साथ सबका विकास’ चाहते है।

असम सीएम ने गुरुवार को मोरीगांव में कहा कि हम ‘सबका साथ सबका विकास’ को आगे लाने की कोशिश कर रहे हैं। हम नहीं चाहते कि पोमुवा (बांग्लादेश के बांग्ला भाषी मुसलमान) मुस्लिम छात्र मदरसों में पढ़कर जुनाब, इमाम बनें। हम चाहते हैं कि वे स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ें।

बता दें कि असम सीएम ने लोकसभा सांसद और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि एआईयूडीएफ प्रमुख की कथित सलाह के अनुसार महिलाएं 20-25 बच्चे पैदा कर सकती हैं लेकिन उनके भविष्य में भोजन, कपड़े और शिक्षा पर होने वाला सारा खर्च को विपक्ष (धुबरी के सांसद बदरुद्दीन को) वहन करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद भारत में रहने वाले पुरुष को तीन-चार स्त्रियों से विवाह करने का कोई अधिकार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हम ऐसी व्यवस्था को बदलना चाहते हैं। हमें मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए काम करना होगा।

सरमा ने कहा

“हम ‘सबका साथ सबका विकास’ चाहते हैं। अगर असमिया हिंदू परिवारों से डॉक्टर हैं तो फिर मुस्लिम परिवारों से भी डॉक्टर होने चाहिए। कई विधायक ऐसी सलाह इसलिए नहीं देते क्योंकि उन्हें ‘पोमुवा’ मुसलमानों के वोट चाहिए।”

क्या कहा था बदरुद्दीन ने:

असम के करीमगंज में सांसद बदरुद्दीन ने कहा था कि मुस्लिमों की तरह हिंदुओं को भी बच्चों के मामले में फॉर्मूला अपनाना चाहिए। उन्हें बच्चों की कम उम्र में ही शादी करनी चाहिए। उन्होंने कहा था, वे (हिंदू) शादी से पहले एक, दो या तीन अवैध पत्नियां रखते हैं। लेकिन बच्चे पैदा नहीं करते और मजे लेते हैं और पैसा बचाते हैं। हालांकि इस बयान पर बवाल मचने के बाद उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि वो इसके लिए शर्मिंदा हैं।

हिम्मत सिंह बिस्वा अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्ख़ियों में रहते उन्होंने एक बार फिर भड़काऊ बयान दे दिया है ,ऐसे में देखना यह होगा की आगे इनके पलटवार में कोई बयान आता है या नहीं , बता दे के बिस्वा ने बादउद्दीन के बयान पर पलटवार किया है .

GUJRAT ELECTION

TIMES OF PEDIA YOUTUBE CHANNEL 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...

कॉक्रोच जनता पार्टी को मिला किसान मोर्चे का समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP)...