अखिलेश यादव की रैली कैंसिल , कोविड निगेटिव रिपोर्ट सार्वजानिक की

Date:

अखिलेश कोविड निगेटिव ,पत्नी डिम्पल पॉजिटिव है. अखिलेश ने परिवार के सदस्‍य के covid संक्रमित होने की वजह से ऐहतियात के तौर पर सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहने की बात की .

लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव ने पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की अपनी चुनावी रैलियां कैंसिल कर दी है. उन्‍होंने कहा है कि पत्‍नी और बेटी के कोविड पॉजिटिव आने के बाद वे अगले तीन दिन तक सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहेंगे. अखिलेश ने अपनी कोविड निगेटिव रिपोर्ट ट्विटर पर पोस्‍ट की है. उन्‍होंने कहा, चूंकि उनके परिवार के सदस्‍य संक्रमित हुए हैं, इसलिए वे ऐहतियात के तौर पर सार्वजनिक कार्यक्रमों से फिलहाल खुद को दूर रखना चाहेंगे . सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है और उनसे पूरे जोरशोर से राष्‍ट्रीय लोकदल के साथ संयुक्‍त रैली में हिस्‍सा लेने की अपील की है.

बुधवार को एक ट्वीट करके अखिलेश यादव की पत्‍नी डिंपल यादव ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी. उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा था’ मैंने कोविड टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है.हालाँकि मैं पूरी तरह से वैक्सिनेटेड हूं , स्वास्थ्य हूँ और कोई भी लक्षण अभी दिखाई नहीं दे रहे है. अपनी और दूसरों की सुरक्षा की दृष्टि से मैंने खुद को Isolate (अलग ) कर लिया है.और में अनुरोध करना चाहती हूँ की हाल-फिलहाल मुझसे मिलने वाले सभी लोग अपना covid Test जल्द से जल्द करा लें .TOP Bureau

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आरएसएस-भाजपा और अमेरिका की दासता की ओर बढ़ता भारत

स्वतंत्रता के बाद भारत की  विदेश नीति गुटनिरपेक्षता के...

वेबवार्ता द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भव्य आयोजन

पत्रकारिता के सामने अनेक चुनौतियां हैं, जिनका समाधान ज़रूरी:...

शिक्षकों को भूसा इकठ्ठा करने पर क्यों लगाया?

उत्तर प्रदेश का शहर बरैली पिछले कई बरसों से...

Human Rights vs Funding: 558 UP Madrasas Case

Human Right never intersects with financial transactions: understanding law...