अखिलेश,रामगोपाल के निष्कासन का ड्रामा ख़त्म,अब सब कुछ ठीक

लखनऊ टॉप ब्यूरो / मुकेश यादव: अगर रामगोपाल यादव की मानें तो कल मुलायम संविधान का मज़ाक़ उड़ा रहे थे उन्होंने कहा था की जो कुछ नेता जी ने किया वह असंवेधानिक है ,यूँ कहा जासकता है की नेता जी असंवेधानिक करने का नाटक कररहे थे , ऐसा भी होसकता है अब जनता जान रही है ,समाचार तो यह भी है अखिलेश की छबि को चमकाने के लिए इस प्रकार का ड्रामा किया गया था !

सपा में ड्रामाई  घमासान के बीच मुलायम सिंह यादव के साथ अखिलेश यादव और आजम खान की बैठक के बाद अखिलेश और रामगोपाल यादव का निष्कासन वापस ले लिया गया है.  माना जा रहा है कि आजम खान ने मध्‍यस्‍थता की भूमिका निभाई. उसी का नतीजा है कि एक बार फिर सुलह की गुंजाइश बनी और सपा सुप्रीमो ने बैठक खत्‍म होने के तत्‍काल बाद अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव के निष्‍कासन को रद्द करते हुए उनकी पार्टी में वापसी का फैसला लिया.

 

अखिलेश यादव विधायकों की बैठक खत्म कर 207 विधायकों के समर्थन की लिस्ट लेकर आजम खान के साथ मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे। थोड़ी देर के बाद वहां शिवपाल यादव भी पहुंच गए और उन्होंने  भी  कहा पार्टी में अब सब कुछ ठीक हो गया है. उम्मीदवारों पर सब मिलकर बात करेंगे.  सांप्रदायिक ताकतों से मिलकर लड़े हैं और मिलकर लड़ेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.