आगरा खंड भाजपा एमएलसी प्रत्याशियों ने किया नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

आगरा , 03 अक्टूबर । विधान परिषद चुनाव 2026 के अन्तर्गत खंण्ड स्नातक/ शिक्षक पदों पर चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत शनिवार को भाजपा प्रत्याशियों ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सानिध्य में अपना नामांकन किया, प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पंकज चौधरी आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से होते हुए रामाडा ग्रांड प्रताप पुरा चौराहा पहुंच कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, सभा को संबोधित करने के उपरांत पंकज चौधरी, हरि किशोर तिवारी शिक्षक संघ प्रत्याशी भाजपा, डॉ0 मानवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुरुजी स्नातक संघ प्रत्याशी एवं बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन कार्यालय (मंडलायुक्त कार्यालय) पहुंचे, दोनों भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रत्याशियों सहित प्रदेश अध्यक्ष पुन: सभा स्थल पर वापस लौट आए और कार्यकर्ता परिचय बैठक में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम सांय काल तक चला, प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में एमएलसी चुनाव को लेकर नए जोश का संचार किया और कहा के पार्टी के दोनों प्रत्याशी विजयी होंगे।

पंकज चौधरी ने कहा, “मेरे प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला चुनाव होने जा रहा है। इसलिए इस चुनाव में मेरी मान-प्रतिष्ठा भी लगी हुई है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोनों प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच लगातार संपर्क करने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव भले ही आकार में छोटा दिखाई दे, लेकिन राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से इसके मायने बड़े हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान में भी कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही निर्देश दिया कि कार्यकर्ता मतदाताओं के घर-घर जाएं और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए संगठन की नीतियों और प्रत्याशियों की बात पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 2027 में सरकार बनाने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए पंकज चौधरी ने कहा, “मुंगेरीलाल के सपने तो कोई भी देख सकता है।”

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री एवं सांसद आगरा एसपी सिंह बघेल, विजय शिवहरे एमएलसी ,राजकुमार प्रदेश मंत्री ,मंत्री बेबी रानी मौर्य एवं योगेंद्र उपाध्याय कैबिनेट मंत्री, लक्ष्मी नारायण चौधरी मंत्री ,धर्मवीर प्रजापति राज्य मंत्री, संदीप सिंह राज्य मंत्री, कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, मंजू भदोरिया जिला पंचायत अध्यक्ष , श्रीमती हर्षिता सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष फिरोजाबाद , अर्चना भदौरिया, ठाकुर देवेंद्र सिंह, पूरनलाल लोधी ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, गीता शाक्य ब्रज क्षेत्र प्रभारी, पुरुषोत्तम खंडेलवाल भाजपा विधायक आगरा, बाबूलाल विधायक फतेहपुर सीकरी, भगवान सिंह कुशवाहा विधायक खेरागढ़, आशीष यादव एमएलसी, राम प्रकाश चौहान प्रदेश महामंत्री, , हेमलता दिवाकर महापौर आगरा, तेजवीर सिंह राज्य सभा सांसद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.