अफ़ग़ानिस्तान ने रचा इतिहास , ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार

Date:

क्रिकेट की दुनिया में अफ़ग़ानिस्तान ने रचा इतिहास , मग़रूर कंगारू को चटाई धूल

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 2022 में चूका अफ़ग़ानिस्तान , 2023 में मैक्सवेल बना रोड़ा; इस बार ज़बरदस्त पलटवार , क्रिकेट की तारीख़ में अफ़ग़ान का अपना नया रिकॉर्ड

Afghanistan vs Australia T20 World Cup : किंग्सटाउन के मैदान पर खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2024 के 48वें मैच में आज ऑस्ट्रेलिया का सामना अफ़ग़ानिस्तान से था। यह सुपर-8 का अहम मुकाबला था। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला किया ।

अफ़ग़ानिस्तान ने पूरे 20 ओवर खेले और 6 विकेट गँवा कर 148 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई की पूरी टीम 127 रन पर सिमट गई। यह ऑस्ट्रेलिया के उनकी तारीख़ की सबसे बुरी हार थी . हालांकि खेल शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम का ग़ुरूर साफ़ झलक रहा था .

अफ़ग़ानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को महज़ 127 रन पर धो दिया था
अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने इतिहास रच दिया है। राशिद ख़ान की अगुआई वाली इस टीम ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है। पिछले साल हुए वनडे विश्व कप 2023 में अफ़ग़ानिस्तान जीत की दहलीज तक पहुंचा , लेकिन मैक्सवेल ने उनसे जीत छीन ली थी।

हालांकि, इस बार अफ़ग़ानिस्तान ने पूरा मैच बहुत सूझ बूझ से खेला और ऑस्ट्रेलिया को किंग्सटाउन के मैदान पर 21 रन से हरा दिया मग़रूर कंगारुओं को औक़ात याद दिला दी . और बता दिया कभी किसी को ग़ुरूर नहीं करना चाहिए . खेल का मैदान हार जीत की अनिश्चितताओं के बीच होता है। हालाँकि यह सही है ऑस्ट्रेलिया खिलाडी अपनी पूरी फॉर्म में हैं और होंसले भी बुलंद थे .

दोनों टीमों के बीच वनडे में चार और टी20 में दो मुकाबले खेले गए हैं। वनडे में अफगानिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया से कभी नहीं जीती थी , लेकिन टी20 में दूसरे ही मैच में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर इतिहास रच दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ़ग़ानिस्तान ने पूरे 20 ओवर खेले और छह विकेट गंवाकर 148 रन बनाए। रेहमानुल्लाह गुलबाज़ ने 60 रन और इब्राहिम ज़रदान ने 51 रन की पारी खेली। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई पूरी टीम 19.2 ओवर में ही 127 रन पर सिमट गई। गुलबदीन नईब ने चार विकेट लिए।

इस मैच में एक वक्त था जब ऑस्ट्रेलिया ने 32 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। फिर ग्लेन मैक्सवेल ने मार्कस स्टोइनिस के साथ 39 रन की साझेदारी निभाते हुए लड़खड़ाती बाज़ी को संभाला । नईब ने स्टोइनिस को आउट करते हुए इस जोड़ी को तोड़ा। और एहि मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ ।

मैक्सवेल ने जब टी20 अंतरराष्ट्रीय कैरियर का 11वां अर्धशतक लगाया तो 2023 वनडे विश्व कप की याद आ गई, जब मैक्सवेल ने अविश्वसनीय पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को अफ़ग़ानिस्तान पर जीत दिलाई थी। ऐसा लग रहा था कि फिर ऐसा होगा, लेकिन गुलबदीन ने मैक्सवेल को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

मैक्सवेल के अलावा कोई खिलाड़ी 15 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। ट्रेविस हेड (0), डेविड वॉर्नर (3), कप्तान मिचेल मार्श (12), मार्कस स्टोइनिस (11), टिम डेविड (2), मैथ्यू वेड (5), पैट कमिंस (3), एश्टन एगर (2) और एडम जैम्पा (9) कुछ खास नहीं कर सके। अफ़ग़ानिस्तान की इस जीत ने सुपर-8 ग्रुप-1 में सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग को रोमांचक कर दिया है।

अब ऑस्ट्रेलिया, अफ़ग़ानिस्तान दोनों के दो-दो अंक हैं। जबकि भारत अपना स्थान 4 पॉइंट्स के साथ सबसे टॉप पर बनाये हुए है .ऑस्ट्रेलिया को अपना आखिरी सुपर-8 मैच भारत के खिलाफ और अफ़ग़ानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। दोनों ही टीमों को जीत की जरूरत होगी। दोनों के हारने पर नेट रन रेट का खेल आएगा। कुलमिलाकर अफ़ग़ानिस्तान की इस जीत के बाद T20 World Cup में ग़ैर मामूली तब्दीली आई है जिसका नतीजा अभी देखना बाक़ी है .

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्या ईरान ट्रम्प को क़त्ल करना चाहता है ?

क्या मिडिल ईस्ट फिर बड़े युद्ध की ओर बढ़...

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...