…..अँगरेज़ सम्रज्य्वादी हुकूमत को भी पीछे छोड़ दिया

‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ आज हर भारतीय की आवाज़ है : आप

मोदी सरकार ने अँगरेज़ सम्रज्य्वादी हुकूमत को भी पीछे छोड़ दिया, सिर्फ पोस्टर लगाने पर 138 लोगों पर एफआईआर दर्ज की: हरभजन सिंह ईटीओ

अभिव्यक्ति के अधिकार के लिए अनुच्छेद 19 के बारे में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने कहा कि यह हमारे संविधान की आत्मा है


आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेता मोदी सरकार को उनकी जनविरोधी नीतियों के लिए ज़िम्मेदार ठहरने में काफी सरगर्म नज़र आरहे हैं। हालांकि AAP को इस होंसले के लिए दो मंत्रियों की क़ुर्बानी देनी पड़ी है।

आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये की AAP ने कड़ी आलोचना की और कहा कि ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ अब हर भारतीय की आवाज बन चुकी है ।

‘आप’ का कहना है , भाजपा सरकार ने हमारे देश, संविधान और जनता को हर मोर्चे पर विफल किया है। इसीलिए अगर देश को बचाना है तो मोदी और बीजेपी को सत्ता से हटाना ही होगा।

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जालंधर में गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे शहीदों ने देश को न केवल अंग्रेजों से, बल्कि अशिक्षा, सामाजिक विभाजन और अन्याय से मुक्त कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी ।

उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, लाला लाजपत राय, बीके दत्त ने अपने प्राणों की आहुति इसलिए दी ताकि हमारे देश के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार, समानता और अभिव्यक्ति की आजादी मिल सके।

मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि भारत में भाजपा सरकार के शासन ने अँगरेज़ सम्रज्य्वादी हुकूमत को भी पीछे छोड़ दिया है। कुछ पोस्टर लगाने के लिए 138 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किये जान इसका जीता जागता सबूत है ।

यह मोदी सरकार का तानाशाही रवैया है। छात्र, युवा, किसान, व्यापारी, महिलाएं,हर वर्ग खुद को मोदी सरकार में असुरक्षित महसूस कर रहा । भाजपा में किसी को भविष्य नजर नहीं आता सिवाए गिने चुने लोगों के ।

मोदी सरकार , बेरोजगारी दर,भ्रष्टाचार और महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है। इसलिए देश में ऐसी सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

आप मंत्री ने कहा कि मोदी राज में केवल पूंजीपति फल-फूल रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी से सवाल किया और पूछा की क्या वे अपने दोस्त अडानी के घोटालों की जांच कराएंगे?

उन्होंने कहा सीबीआई व ईडी अब सिर्फ विपक्ष को ख़त्म करने के लिए ही रह गई है और कहा कि विपक्षी नेता भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि होते हैं जिन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।

उन्होंने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए काम करने वाले मनीष सिसोदिया जैसा नेता आज जेल में है , जबकि भाजपा के कई भ्रष्ट नेता खुले घूम रहे हैं।

हरभजन सिंह ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हर बच्चे को शिक्षित करने की जिम्मेदारी ली है।

हमें अच्छी शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों को विश्व स्तरीय बनाना है, क्योंकि पिछले 75 वर्षों में पिछली सरकारों ने हमारे शहीदों के इस सपने को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया।

हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि वह मीडिया के जरिए मोदी को बताना चाहते हैं कि हमारा संविधान “हम भारत के लोग….” से शुरू होता है, इसलिए यह देश यहां के लोगों का है ।किसी पार्टी या व्यक्ति या समुदाय का नहीं।

अभिव्यक्ति के अधिकार के लिए अनुच्छेद 19 के बारे में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने कहा कि यह हमारे संविधान की आत्मा है और प्रत्येक नागरिक को अपने विचार और अभिव्यक्ति की पूरी आज़ादी का अधिकार देता है हमारा संविधान।

हरभजन सिंह ने कहा हम किसी भी कीमत पर भाजपा को अपने संविधान से खिलवाड़ नहीं करने देंगे। आज हम देश के कोने-कोने में ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ के पोस्टर लगाएंगे।

वे जितनी चाहें उतनी एफआईआर दर्ज करा दें, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे। हम उनकी एजेंसियों या एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.