
Central Investigation Bureau (CBI) या केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के अपर डीसीपी संजय कुमार के खिलाफ दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा में चयन के लिए जाली पहचान पत्र और दस्तावेज जमा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
सीबीआई ने आज मामला दर्ज करने के बाद संजय कुमार के कार्यालय और आवासीय परिसर पर छापे मारे। सीबीआई ने उनके खिलाफ एक शिकायत पर कार्रवाई की जिसमें बताया गया था कि उन्होंने सामान नाम वाले किसी अन्य व्यक्ति के दस्तावेजों का प्रयोग किया।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संजय कुमार ने दानिप्स में चयनित होने के लिए इसी तरह के नाम के एक अन्य व्यक्ति के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। मामले की जांच चल रही है।
इतना ही नहीं, संजय ने अपने नाम के ही एक अन्य व्यक्ति के साइन तक फर्जी किए थे। सीबीआई ने इस मामले में संजय के घर पर भी छापा मारा।
Times Of Pedia Times of Pedia TOP News | Breaking news | Hot News | | Latest News | Current Affairs
