जोली का जलवा,संगम विहार को……

Date:

दिल्ली मुख्य सचिव से भाजपा नेता जौली की मुलाक़त

दक्षिण दिल्ली, 2 दिसम्बर 2019ः दक्षिण दिल्ली पूर्व विधायक विजय जौली ने संगम विहार विकास व प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली मुख्य सचिव विजय कुमार देव से आज भेंट वार्ता की।

भाजपा नेता जौली ने नई दिल्ली, आईटीओ पर दिल्ली सचिवालय में मुख्य सचिव से आधा घंटा चली बैठक में संगम विहार विकास से जुड़े अनेक गम्भीर विषयों को पूर जोर ढंग से उठाया।

ज्ञात रहे संगम विहार दिल्ली की सबसे बड़ी अनधिकृत बस्ती हैं। इसमें 10 लाख मेहनतकश गरीब नागरिक रहते हैं।

लेकिन हाल ही में केंद्र की भाजपा तथा प्रधानमंत्री मोदी सरकार के नेतृत्व में, लोकसभा में विधेयक लाकर, संगम विहार सहित दिल्ली की 1731 कच्ची बस्तियों को पास करने से, अब यहाॅ पर नियोजित तरीके से विकास होगा।

जौली ने मुख्य सचिव को विशष रूप से आज बताया कि बत्रा अस्पताल के सामने, एम.बी. रोड, संगम विहार पर बनी मोहल्ला क्लीनिक के आस-पास बिखरे कूड़े व गंदगी से संगम विहार की वायु में भयंकर प्रदूषण उत्पन्न हो रहा हैं।

इससे लोगों को अनेक बीमारियों से रूबरू होना पड़ रहा है। जौली ने इसे अगले 72 घंटों में उठाने व साफ करने की निवेदन दिल्ली सरकार से किया। जिससे कि संगम विहार की जनता को भयंकर प्रदूषण की चपेट से बचाया जा सके।

इस लिए जौली ने दिल्ली सरकार को तुरन्त क्षेत्र में जे0सी0बी0 लगा कर साफ-सफाई करने का सुझाव भी दिया। तथा वहाॅ पर हरे-भरे पौधे लगा कर ‘‘संगम विहार में प्रदूषण’’ को रोकने पर बल भी दिया।

जौली ने संगम विहार में विकास की कछुआ चाल पर अपना रोष भी जताया। जौली ने रतिया मार्ग व मंगल बाजार रोड पर दिल्ली जल बोर्ड द्वारा भूमिगत बिछाई जाने वाली सीवर लाइन योजना में हुई देरी की ओर दिल्ली मुख्य सचिव का ध्यान दिलाया।
साँगाम विहार क्षेत्र में पीने के पानी की कमी का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। दिल्ली सरकार ने जौली द्वारा उठाए मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन भी उन्हें दिया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nineteen + seven =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें योगी आदित्यनाथ: नीलम यादव

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर...