नई दिल्ली:लोक सभा आम चुनाव रफ्ता रफ्ता अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहा है,अब देखना यह है कि कौन प्रत्याशी और पार्टी अपनी मंजिल को पहुंच पायेगी ।
जो पार्टी या मेम्बर भी संसद में आये वो देश और इंसानियत के लिये काम करे येही है हमारी मनो काम्ना ।
इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
इस चरण में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ—साथ आजम खां, जया प्रदा, वरुण गाँधी , शिवपाल सिंह यादव, संतोष गंगवार जैसे दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की कुल 10 लोकसभा सीटों मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत के लिये आगामी 23 अप्रैल को मतदान होगा।

वर्ष 2014 में इनमें से सात सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था। वहीं मैनपुरी, बदायूं और फिरोजाबाद सीटें सपा के खाते में गयी थीं।
लोक सभा 2019 चुनाव के लिये तीसरे चरण का प्रचार रविवार को खत्म होगया।। अब मंगलवार यानी 23 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे।
देश में तीसरे चरण के मतदान में 14 राज्यों में 115 सीटों पर वोटिंग होगी। जिन राज्यों में 23 अप्रेल को वोट डाले जायेंगे उनमे उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, ओडिशा, असम और गोवा की कुछ सीटें भी हैं ।

