उत्तराखंड राज्य ने की प्रत्येक क्षेत्र में प्रगतिः किशोर

नई टिहरी, 09 नवंबर । उत्तराखंड का 26 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं चिन्हित आंदोलनकारियों सहित उत्कृट कार्य करने वाले कार्मिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

सोमवार को पीआईसी मैदान बौराड़ी में मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय और कार्यक्रम अध्यक्ष डीएम नितिका खंडेलवाल ने स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक किशोर ने कहा कि आज राज्य हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। 2000 में राज्य का बजट महज 4500 करोड़ था जो आज करीब 1.19 लाख करोड़ पहुंच गया है। सरकारी नौकरी, पर्यटन, स्वरोजगार सहित कई क्षेत्र में खुशहाली आई है।

इंद्रमणि बडोनी राज्य आंदोलन के ध्वजवाहक थे। उनके सपनों के अनुरूप राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। पीएम मोदी का राज्य पर विशेष फोकस है, सीएम धामी का उत्तराखंड के लिए बड़ा विजन है। नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। डीएम नितिका ने कहा आंदोलनकारियों के संघर्ष से हमे राज्य मिला है, जिसे प्रगति के पथ पर ले जाना सभी का कतवर््य है। इस दौरान विभिन्न विभागों ने योजनाएं के स्टाल लगाए।

इस मौके पर ओबीसी परिषद के उपाध्यक्ष खेम सिंह चौहान, आरडब्ल्यूडी परिषद के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री अब्बल सिंह बिष्ट, अतर सिंह तोमर, प्रवीन भंडारी भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, शोभनी धनोला, ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल, राकेश राणा, दिनेश डोभाल, आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष राकेश भूषण गोदियाल, किशन रावत, सोमदत्त उनियाल, सुंदर लाल उनियाल, ज्योति भट्ट, गोविन्द रावत मौजूद थे।

नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर चल रहे आंदोलन पर अभी तक सरकार की ओर से कोई निर्णय न लिए जाने पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष राकेश भूषण गोदियाल के नेतृत्व में कई आंदोलनकारियों ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया। कहा कि तीन बार सीएम घोषणा और एक बाद केंद्रीय मंत्री की घोषणा के बावजूद नई टिहरी मेें मेडिकल कॉलेज का जीओ जारी न होने के कारण वे आंदोलनकारी का सम्मान नहीं लेना चाहते हैं। इससे अच्छा होता कि हम यूपी में ही होते।

गोदियाल ने कहा देश के लिए कुर्बानी देने वाले टिहरी के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। 12 नवम्बर से नई टिहरी में कॉलेज निर्माण को लेकर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। इस मौके पर देवेंद्र नौडियाल, मुशर्रफ अली, नवीन सेमवाल, राहुल बुटोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.