नेपाल सरकार ने 80 सार्वजनिक निकायों में 611 अधिकारियों की नियुक्ति की

काठमांडू, 17 अक्टूबर । नेपाल सरकार ने सार्वजनिक पदाधिकारियों को हटाने संबंधी विशेष प्रावधान अध्यादेश जारी होने के बाद से अब तक 80 सार्वजनिक निकायों में 611 अधिकारियों की नियुक्ति की है।

प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय के संयुक्त सचिव हेमराज आर्याल ने शनिवार को यहां पत्रकार वार्ता में बताया कि विभिन्न मंत्रालयों, आयोगों, अकादमियों, विश्वविद्यालयों, बोर्डों, परिषदों और निगमों में ये नियुक्तियां की गई है। उन्होंने बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया खुली, प्रतिस्पर्धात्मक और पारदर्शी रही है।

कुल नियुक्तियों में से 419 नियुक्तियां विभिन्न मंत्रालयों ने की हैं। वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद ने 14 नियुक्तियां कीं, जबकि प्रधानमंत्री ने विश्वविद्यालयों, आयोगों और अकादमियों में 178 अधिकारियों को नियुक्त किया।

मंत्रालयों में सबसे अधिक नियुक्तियां संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत की गईं। इस मंत्रालय ने 13 निकायों में 169 अधिकारियों की नियुक्ति की। इसी तरह स्वास्थ्य तथा खाद्य स्वच्छता मंत्रालय ने 15 निकायों में 82 और शिक्षा तथा खेल मंत्रालय ने 18 निकायों में 70 अधिकारियों की नियुक्ति की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.