प्रो0 निमित चौधरी की पुस्तक का राज्यपाल ने किया विमोचन

प्रेस विज्ञप्ति :

कुलगुरु प्रो निमित चौधरी की पुस्तक ‘रिसर्च मेड सिंपल: ए बिगिनर्स गाइड’ का राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने किया विमोचन

उत्कृष्ट मार्गदर्शिका के रूप में शोध की जटिल प्रक्रियाओं को सरलता से समझने में मददगार होगी पुस्तक
कोटा, 24 सितम्बर, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो निमित चौधरी की पुस्तक ‘रिसर्च मेड सिंपल: ए बिगिनर्स गाइड’ का राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने विमोचन किया। आरटीयू के सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि जयपुर में आयोजित “एजुस्किल्स समिट 2026” के दौरान राज्यपाल श्री बागडे द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया.
पुस्तक विमोचन अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं एवं प्रो चौधरी ने राज्यपाल का आभार प्रकट किया। इस पुस्तक के माध्यम से शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अनुसंधान की मूल अवधारणाओं तथा प्रक्रियाओं को सरल एवं सहज रूप में समझाया गया है।
प्रो चौधरी ने कहा की पुस्तक ‘रिसर्च मेड सिंपल: ए बिगिनर्स गाइड’ के माध्यम से शोधार्थियों को शोध कार्य की प्रक्रिया को समझने, अनुसंधान के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा अपने शोध कार्य को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने में उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
प्रो0 निमित चौधरी की पुस्तक का राज्यपाल ने किया विमोचन
राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो निमित चौधरी की पुस्तक ‘रिसर्च मेड सिंपल: ए बिगिनर्स गाइड’ का राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे विमोचन करते हुए
इस पुस्तक के विख्यात प्रकाशक यूनाइटेड किंगडम के ऑक्सफोर्डशायर स्थित टेलर एंड फ्रांसिस (राऊटलेज) विश्व के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय अकादमिक शोध प्रकाशन समूहों में से एक है।इस अवसर पर कुलगुरु प्रो.निमित चौधरी ने कहा कि इस पुस्तक को लिखने का प्रमुख उद्देश्य शोध के क्षेत्र में नए कदम रखने वाले विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए अनुसंधान को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य बनाना है।
शोधार्थियों को अनुसंधान की बुनियादी समझ के साथ-साथ तार्किक चिंतन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और शोध नैतिकता पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की पुस्तक इसी दिशा में एक उपयोगी मार्गदर्शिका के रूप में कार्य करने का प्रयास है। पुस्तक के विमोचन अवसर पर उपस्थित शिक्षाविदों एवं गणमान्य जनों ने कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी को बधाई दी।
 
जनसम्पर्क अधिकारी
विश्वविद्यालय जनसम्पर्क प्रकोष्ठ
राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.