बलिया की सातों सीट जिताकर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे: सुनील मौर्य

बलिया, 24 सितंबर । समाजवादी पार्टी बलिया के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य गुरुवार को पहली बार बलिया पहुंचे। पार्टी कार्यालय पर प्रेस से बात करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए मैं कुछ भी करूंगा। उनका सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का काम करूंगा और 2027 में बलिया की सातों सीट जीतकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने में योगदान करूंगा।

निवर्तमान अध्यक्ष संग्राम सिंह ने सबसे पहले उन्हे अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। इस अवसर पर अम्बिका चौधरी, मु. जियाउद्दीन रिज़वी, जयप्रकाश अंचल, मंजू सिंह, रंजीत चौधरी, संजय उपाध्याय, अरविन्द गिरी, यशपाल सिंह, डा. विश्राम यादव, सुशील पाण्डेय कान्हजी, राजेश गौड़, रामजी गुप्ता, रामजी यादव, बलजीत कुशवाहा, सुभाष चौहान, जयप्रकाश मुन्ना, धनंजय विशेन, विकेश सिंह सोनू, शशिकांत चतुर्वेदी, राजन कन्नौजिया, रामेश्वर पासवान, अनिल राय, जलालुद्दीन जेडी, अजय यादव, धनजी यादव, चंदन यादव, सर्वजीत यादव, विजय शंकर यादव, सुभाष यादव, गुरुज लाल राजभर, रवींद्र यादव, अखिलेश गुप्ता, मंटू साहनी, जगमोहन विंद, हरेन्द्र गोड, अटल पाण्डेय, रामनाथ पटेल, बलराम यादव, विनायक मौर्य, हरेंद्र राम व बीरबल राम ने किया। इसके पहले नए अध्यक्ष का स्वागत भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.